सोम. अप्रैल 7th, 2025 8:16:40 PM

स्वीडिश पुलिस बाल्टिक सागर में जर्मनी और फिनलैंड को जोड़ने वाली समुद्र के नीचे स्थित दूरसंचार केबल में हुई संदिग्ध तोड़फोड़ की जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की कमजोरियों को लेकर गंभीर चिंताओं को जन्म देती है।

बाल्टिक सागर

स्थिति और विस्तार

  • यह उत्तरी यूरोप में स्थित एक अर्ध–संवृत (semi-enclosed) अंतर्देशीय सागर है, जो उत्तर अटलांटिक महासागर (North Atlantic Ocean) का हिस्सा है।
  • दक्षिणी डेनमार्क से आर्कटिक सर्कल तक फैला हुआ है।
  • यह स्कैंडेनेवियाई प्रायद्वीप (Scandinavian Peninsula) को शेष यूरोप से अलग करता है।

संयुक्तता

  • अटलांटिक महासागर: डेनिश स्ट्रेट्स (Danish Straits) के माध्यम से जुड़ा हुआ।
  • व्हाइट सी (White Sea): व्हाइट सी नहर (White Sea Canal) के द्वारा जुड़ा हुआ।
  • उत्तर सागर (North Sea): किएल नहर (Kiel Canal) के माध्यम से जुड़ा हुआ।

भौगोलिक विशेषताएँ

खाड़ी (Gulfs): इस सागर में तीन प्रमुख खाड़ियाँ हैं

  • बोथनिया की खाड़ी (Gulf of Bothnia)
  • फिनलैंड की खाड़ी (Gulf of Finland)
  • रीगा की खाड़ी (Gulf of Riga)

खारा जल

  • दुनिया का सबसे बड़ा खारा अंतर्देशीय जल निकाय माना जाता है।
  • इसकी लवणता कम होती है, जिसका कारण है:
  • आसपास की भूमि से मीठे पानी (Freshwater) का भारी प्रवाह।
  • समुद्र की उथली गहराई (Shallow Depth)।
  • 250 से अधिक नदियाँ और धाराएँ इसमें मिलती हैं, जिसमें नेवा नदी (Neva River) सबसे बड़ी है।

जलवायु

  • यह उत्तर अटलांटिक दोलन प्रणाली (North Atlantic Oscillation System) से प्रभावित है।
  • मौसम में बदलाव भौगोलिक स्थिति, स्थल–समुद्र अंतःक्रिया (land-sea contrast) और स्थलाकृतिक विशेषताओं (topography) के कारण होता है।

मुख्य जलवायु प्रकार

  • दक्षिणी भाग:समुद्री पश्चिमी तट जलवायु (Marine West Coast Climate)।
  • उत्तर और मध्य क्षेत्र:समशीतोष्ण (Temperate Climate)।

द्वीप

  • इस सागर में 20 से अधिक द्वीप और द्वीपसमूह (archipelagos) स्थित हैं।
  • सबसे बड़ा द्वीप: गोटलैंड (Gotland), स्वीडन के तट के पास स्थित।

Login

error: Content is protected !!