रवि. मार्च 23rd, 2025 9:39:42 PM
  • मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है।
  • वन विभाग ने हाल ही में गिद्धों की राज्य स्तरीय गणना की, और इनकी संख्या बढ़कर 12,981 हो गई है।
  • मध्य प्रदेश में गिद्धों की गणना राज्य के वन विभाग के 16 वृत्तों, 64 प्रभागों और 9 संरक्षित क्षेत्रों में की गई।
  • मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
  • वर्ष 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या 8 हजार 397 थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 10 हजार 845 हो गई।
  • वर्ष 2016 में प्रदेश में गिद्धों की गणना शुरू की गई थी।
  • राज्य में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें से 4 प्रजातियाँ स्थानीय और 3 प्रजातियाँ प्रवासी हैं।
  • गिद्धों की गिनती के लिए सर्दियों का मौसम आदर्श माना जाता है, क्योंकि इस समय स्थानीय और प्रवासी गिद्धों की गिनती आसानी से की जा सकती है।
  • गिद्ध बड़े शिकारी पक्षी हैं जो मुख्य रूप से सड़े हुए मांस (मृत जानवरों) को खाते हैं।
  • गिद्ध सड़ते हुए शवों को साफ करके पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है।

Login

error: Content is protected !!