हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया

- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया।
- यमुनानगर जिले के आदि बद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया गया है। आदि बद्री सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है।
- यह महोत्सव 29 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक चलेगा।
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “पवित्र सरस्वती नदी” पर एक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
- महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया का ध्यान भारत की महान सभ्यता की ओर आकर्षित करना है।
- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 54 करोड़ 71 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- हरियाणा सरकार ने सरस्वती नदी में पानी के बारहमासी प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।