- मयंक शर्मा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार संभाला।
- वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
- उन्होंने रक्षा लेखा विभाग सहित भारत सरकार के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
- उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अकादमी और वियना की राजनयिक अकादमी में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) रक्षा लेखा विभाग का प्रमुख होता है।