- शीर्ष 10 कैंसर प्रभावित देशों में भारत का कैंसर मृत्यु अनुपात सबसे अधिक है।
- भारत के लिए मृत्यु-से-घटना अनुपात (कैंसर की घटनाओं से कैंसर से होने वाली मृत्यु का अनुपात) 2022 में 64.47 प्रतिशत था।
- यह कैंसर के सबसे अधिक मामलों वाले शीर्ष 10 देशों में सबसे अधिक है।
- भारत में 2022 में कैंसर से 8,89,742 मौतें हुईं। चीन में कैंसर से 2.32 मिलियन मौतें दर्ज की गई।
- स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर था। 31.1 प्रतिशत नए मामले स्तन कैंसर के हैं, इसके बाद सर्वाइकल कैंसर (19.6 प्रतिशत) और डिम्बग्रंथि (7 प्रतिशत) कैंसर हैं।
- महिलाओं में, स्तन (24 प्रतिशत) और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (20.6 प्रतिशत) कैंसर से संबंधित मृत्यु दर के प्रमुख कारण थे।
- पुरुषों में, मुँह का कैंसर सबसे अधिक दर्ज किया जाने वाला कैंसर (24.3 प्रतिशत) था और कैंसर से संबंधित मृत्यु दर (21.6 प्रतिशत) का प्रमुख कारण था।
- प्रजनन आयु वर्ग में महिलाओं की अपरिष्कृत मृत्यु दर (सीएमआर) पुरुष समकक्ष (20.87) से अधिक थी।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आने वाले दो दशकों में कैंसर की घटनाओं से संबंधित मृत्यु दर में 2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी जाएगी।
