0 UPSC HINDI QUIZ 17.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट (GCP) द्वारा किये गए एक नवीन अध्ययन, “ग्लोबल नाइट्रस ऑक्साइड बजट (1980-2020)” के अनुसार, वर्ष 1980 से 2020 की अवधि में नाइट्रस ऑक्साइड में उत्सर्जन में निरंतर वृद्धि हुई है। 2. ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट (GCP) वर्ष 2006 में स्थापित एक संगठन है जो विश्व स्तर पर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और उनके कारणों का पता लगाने के लिये अध्ययन करता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट (GCP) द्वारा किये गए एक नवीन अध्ययन, “ग्लोबल नाइट्रस ऑक्साइड बजट (1980-2020)” के अनुसार, वर्ष 1980 से 2020 की अवधि में नाइट्रस ऑक्साइड में उत्सर्जन में निरंतर वृद्धि हुई है।हालाँकि वैश्विक तापन के प्रभाव की रोकथाम करने के लिये हमें ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने की आवश्यकता है किंतु एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2021-2022 में, पूर्व के सभी आँकड़ों की अपेक्षा सबसे अधिक तेज़ी से वायु में नाइट्रस ऑक्साइड का उत्सर्जन हुआ। GCP अध्ययन ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट (GCP) वर्ष 2001 में स्थापित एक संगठन है जो विश्व स्तर पर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और उनके कारणों का पता लगाने के लिये अध्ययन करता है। GCP द्वारा किया जाने वाला यह अध्ययन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और पृथ्वीमंडल पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव का विश्लेषण करता है और उसके संबंध में सार्वजनिक नीति और अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई को सूचित करने के लिये कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड (3 प्रमुख ग्रीनहाउस गैस) के उत्सर्जन का परिमाण निर्धारित करता है। इसमें विश्व के उन सभी प्रमुख आर्थिक गतिविधियों, 18 मानवजनित और प्राकृतिक स्रोत, के डेटा की जाँच की जाती है, जिससे नाइट्रस ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है और साथ ही विश्व में नाइट्रस ऑक्साइड के 3 अवशोषी "रंध्र" (सिंक) पर भी विचार किया जाता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. BRICS के विदेश मंत्रियों ने वर्ष 2023 में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब एवं इथियोपिया को इसमें शामिल करने के बाद अपनी पहली बैठक का आयोजन किया। 2. ये देश 1 जनवरी 2023 से BRICS में शामिल हुए हैं। 3. BRICS विश्व की पाँच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये दिया गया एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviation) है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: BRICS के विदेश मंत्रियों ने वर्ष 2023 में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब एवं इथियोपिया को इसमें शामिल करने के बाद अपनी पहली बैठक का आयोजन किया। ये देश 1 जनवरी 2024 से BRICS में शामिल हुए हैं। BRICS BRICS विश्व की पाँच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये दिया गया एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviation) है। BRICS के सदस्य देशों का शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष होता है। वर्ष 2023 में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका ने की थी और अक्तूबर 2024 में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता रूस द्वारा की जाएगी। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उपग्रह आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली के कार्यान्वयन के लिये अभिरुचि की अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की है। 2. EoI प्राप्तकर्त्ता इकाई को ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) के लिये एक भू-संदर्भ मानचित्र और टोल-चार्जिंग सॉफ्टवेयर विकसित करना होगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उपग्रह आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली के कार्यान्वयन के लिये अभिरुचि की अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की है। EoI प्राप्तकर्त्ता इकाई को ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) के लिये एक भू-संदर्भ मानचित्र और टोल-चार्जिंग सॉफ्टवेयर विकसित करना होगा। इसमें एक भू-संदर्भ डिजिटल मानचित्र अथवा छवि को विश्वसनीय पृथ्वी निर्देशांक प्रणाली से जोड़ा गया है, ताकि उपयोगकर्त्ता यह निर्धारित कर सकें कि मानचित्र अथवा छवि पर दर्शाए गए प्रत्येक बिंदु की अवस्थिति पृथ्वी की सतह पर कहाँ है। GNSS किसी भी उपग्रह नक्षत्र जो स्थिति, दिशाज्ञान और समय डेटा प्रसारित करता है, के लिये प्रयुक्त सामान्य पद है। इसका उपयोग अंतरिक्ष स्टेशनों, विमानन, समुद्री, रेल, सड़क और जन परिवहन जैसे सभी प्रकार के परिवहन में किया जाता है। भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) एक स्वायत्त प्रणाली है जिसे भारत के क्षेत्र और इसके मुख्य भू-भाग के निकटवर्ती 1500 किमी. क्षेत्र को कवर करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। इस प्रणाली में 7 उपग्रह शामिल हैं।NHAI ने GNSS-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली को वर्तमान में वाहनों द्वारा उपयोग किये जा रहे RFID-आधारित फास्टैग के साथ क्रियान्वित करने की योजना बनाई है। FASTag एक ऐसा उपकरण है जिसमें वाहन के गतिमय रहने के दौरान ही उसका टोल भुगतान करने के लिये रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का उपयोग किया जाता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया है । 2. सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। 3. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति केंद्रीय मंत्रिमंडल की सर्वोच्च नियुक्ति निकाय है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया है । सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति केंद्रीय मंत्रिमंडल की सर्वोच्च नियुक्ति निकाय है। यह केंद्र सरकार में शीर्ष स्तर की नियुक्तियों को मंजूरी देता है। फिलहाल इसमें प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं. प्रमुख सचिव का कार्यकाल एवं विशेषाधिकार भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार डॉ. पी.के. मिश्रा की नियुक्ति 10 जून 2024 से प्रभावी होगी। वह मौजूदा प्रधान मंत्री के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। प्रधान मंत्री का प्रधान सचिव भारत में एक राजनीतिक पद है। वह प्रधान मंत्री के प्रसादपर्यंत अपनी पद पर आसीन होता है। इसका मतलब ,उसे किसी भी समय प्रधान मंत्री द्वारा बर्खास्त किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि प्रधान मंत्री इस्तीफा देते हैं, तो प्रधान सचिव को भी इस्तीफा देना पड़ता है। डॉ. पी.के. मिश्रा को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. एनसीआरबी द्वारा मोबाइल ऐप ‘एनसीआरबी आपराधिक कानूनों का संकलन’ लॉन्च किया गया। 2. यह मोबाइल ऐप एक व्यापक गाइड के रूप में काम करेगा, जो नए आपराधिक कानूनों के बारे में पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: एनसीआरबी द्वारा मोबाइल ऐप ‘एनसीआरबी आपराधिक कानूनों का संकलन’ लॉन्च किया गया। यह मोबाइल ऐप एक व्यापक गाइड के रूप में काम करेगा, जो नए आपराधिक कानूनों के बारे में पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे। यह ऐप भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों का संकलन है। इसके अलावा, त्वरित सूचना पुनर्प्राप्ति के लिए खोज और लिंकिंग सुविधा के साथ, पुराने और नए कानूनों के बीच अनुभाग-वार तुलना के लिए एक संबंधित चार्ट भी दिया गया है। यह ऐप आम जनता, अदालत के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कानून के छात्रों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के लिए नए आपराधिक कानूनों के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए उपयोगी है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte पोस्ट नेविगेशन ALL EXAM QUIZ 17.06.2024 ALL EXAM QUIZ 18.06.2024