0 UPSC HINDI QUIZ 24.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (BBMP) ने प्रत्येक घर के लिए प्रतिमाह 80 रुपये का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) उपकर प्रस्तावित किया है। 2. शहरी स्थानीय निकाय (ULBs) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क या SWM उपकर लगाते हैं। 3. इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, ULBs को SWM सेवाओं के प्रावधानों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क/उपकर वसूलना चाहिए। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (BBMP)) ने प्रत्येक घर के लिए प्रतिमाह 100 रुपये का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) उपकर प्रस्तावित किया है। शहरी स्थानीय निकाय (ULBs) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क या SWM उपकर लगाते हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, ULBs को SWM सेवाओं के प्रावधानों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क/उपकर वसूलना चाहिए। हालाँकि कोई निर्दिष्ट दर नहीं है, ULBs आमतौर पर SWM उपकर के रूप में प्रति माह लगभग ₹30-50 लेते हैं, जिसे संपत्ति कर के साथ एकत्र किया जाता है। SWM उपकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) उपकर, भारत में शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) द्वारा लगाया जाने वाला एक उपयोगकर्त्ता शुल्क या प्रभार है। उपकर एक प्रकार का कर या शुल्क है जो सरकारों द्वारा विशिष्ट सेवाओं या उद्देश्यों (जैसे- अपशिष्ट प्रबंधन या बुनियादी ढाँचे के विकास) हेतु लगाया जाता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के बंदरगाह विकास कार्यक्रम को एक बड़ा बढ़ावा मिला क्योंकि कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI), 2023 में पहली बार भारत के 9 बंदरगाहों को ग्लोबल टॉप 100 में शामिल किया गया। 2. सूचकांक विश्व बैंक और S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस द्वारा विकसित एक वैश्विक सूचकांक है। यह दुनिया भर के कंटेनर बंदरगाहों के प्रदर्शन को मापता है और साथ ही उनकी तुलना करता है। 3. यह सूचकांक 205 वैश्विक कंटेनर बंदरगाहों को दक्षता के आधार पर रैंकिंग करता है, तथा कंटेनर जहाज़ों के बंदरगाह पर ठहरने की अवधि पर ध्यान केंद्रित करता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के बंदरगाह विकास कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, विश्व बैंक और एसएंडपी ग्लोबल मार्केटिंग इंटेलिजेंस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (सीपीपीआई), 2023 के नवीनतम संस्करण में भारत के नौ बंदरगाहों ने वैश्विक शीर्ष 100 में जगह बनाई है। इस उपलब्धि का श्रेय सागरमाला कार्यक्रम को दिया गया है, जिसने बंदरगाहों के आधुनिकीकरण एवं उनकी दक्षता में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। CPPI, 2023 की मुख्य विशेषताएँ सूचकांक के बारे में यह विश्व बैंक और S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस द्वारा विकसित एक वैश्विक सूचकांक है। यह दुनिया भर के कंटेनर बंदरगाहों के प्रदर्शन को मापता है और साथ ही उनकी तुलना करता है। यह सूचकांक 405 वैश्विक कंटेनर बंदरगाहों को दक्षता के आधार पर रैंकिंग करता है, तथा कंटेनर जहाज़ों के बंदरगाह पर ठहरने की अवधि पर ध्यान केंद्रित करता है। इसका प्राथमिक उद्देश्य बंदरगाहों से लेकर शिपिंग लाइनों, राष्ट्रीय सरकारों के साथ-साथ उपभोक्ताओं तक वैश्विक व्यापार प्रणाली और आपूर्ति शृंखलाओं में विभिन्न हितधारकों के लाभ वृद्धि क्षेत्रों की पहचान करना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. स्वीडिश थिंक टैंक, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने हाल ही में दुनियाभर में परमाणु हथियारों की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. 2. दुनिया में नौ परमाणु संपन्न देश है जिसमें यूएस, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़राइल शामिल है. उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: स्वीडिश थिंक टैंक, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने हाल ही में दुनियाभर में परमाणु हथियारों की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत सहित दुनिया के कई परमाणु संपन्न देशों ने अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण किया है. दुनिया में नौ परमाणु संपन्न देश है जिसमें यूएस, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़राइल शामिल है. वहीं देखें तो परमाणु हथियारों के केंद्र में यूएस और रूस है जिनके पास दुनिया के कुल 12,121 परमाणु हथियारों में से लगभग 90% न्यूक्लियर वॉरहेड है. देश-विशिष्ट विकास रूस और अमेरिका: दोनों के पास कुल परमाणु शस्त्रों का लगभग 90% हिस्सा है। चीन: चीन ने जनवरी, 2024 तक अपने परमाणु शस्त्रागार को 410 से बढ़ाकर 500 कर दिया है और वह किसी भी अन्य देश की तुलना में अपने परमाणु शस्त्रागार का तीव्र विस्तार कर रहा है। उत्तर कोरिया के पास लगभग 50 वारहेड, जबकि उसकी सामग्री को मिलाकर यह संख्या 90 तक है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. जैवविविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर अंतर-सरकारी मंच द्वारा वर्ष 2024 का ब्लू प्लैनेट पुरस्कार जीता गया। 2. इस पुरस्कार के अन्य विजेता यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल प्रॉस्पेरिटी के रॉबर्ट कोस्टान्ज़ा हैं, जिन्हें पारिस्थितिकी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया है। 3. IPBES को "जैवविविधता, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं एवं लोगों के संदर्भ में प्रकृति के योगदान से संबंधित ज्ञान तथा विज्ञान की स्थिति पर अग्रणी वैश्विक प्राधिकरण" के रूप में सम्मानित किया गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: जैवविविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर अंतर-सरकारी मंच (Intergovernmental Platform on Biodiversity and Ecosystem Services-IPBES) द्वारा वर्ष 2024 का ब्लू प्लैनेट पुरस्कार जीता गया। इस पुरस्कार के अन्य विजेता यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल प्रॉस्पेरिटी के रॉबर्ट कोस्टान्ज़ा हैं, जिन्हें पारिस्थितिकी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया है। IPBES को "जैवविविधता, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं एवं लोगों के संदर्भ में प्रकृति के योगदान से संबंधित ज्ञान तथा विज्ञान की स्थिति पर अग्रणी वैश्विक प्राधिकरण" के रूप में सम्मानित किया गया। ब्लू प्लैनेट पुरस्कार इसकी शुरुआत वर्ष 1992 में रियो अर्थ समिट के दौरान की गई थी। यह पुरस्कार जापान के असाही ग्लास फाउंडेशन द्वारा ऐसे वैज्ञानिक अनुसंधान एवं इसके अनुप्रयोग में उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु प्रतिवर्ष दिया जाता है, जिससे वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं को हल करने में सहायता मिली हो। इसके लिये प्रतिवर्ष दो विजेताओं को चुना जाता है और पुरस्कार के रूप में 500,000 अमेरिकी डॉलर दिये जाते हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने बांग्लादेश के नागरिकों के लिए मेडिकल ई-वीजा सुविधा की घोषणा की। 2. भारत और बांग्लादेश ने रक्षा, डिजिटल साझेदारी, समुद्री सहयोग आदि पर 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने बांग्लादेश के नागरिकों के लिए मेडिकल ई-वीजा सुविधा की घोषणा की। भारत और बांग्लादेश ने रक्षा, डिजिटल साझेदारी, समुद्री सहयोग आदि पर 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत बांग्लादेश के नागरिकों के लिए मेडिकल ई-वीजा सुविधा भी शुरू करेगा। भारत देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लोगों के लिए बांग्लादेश के रंगपुर में एक नया वाणिज्य दूतावास भी खोलेगा। भारत और बांग्लादेश ने डिजिटल साझेदारी, हरित साझेदारी, समुद्री सहयोग और नीली अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष सहयोग, रेलवे संपर्क, समुद्र विज्ञान, रक्षा और रणनीतिक संचालन अध्ययन आदि पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए। नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। बांग्लादेश में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन की समीक्षा करने के लिए एक तकनीकी टीम बांग्लादेश भी जाएगी। भारत की पड़ोसी पहले नीति, एक्ट ईस्ट नीति, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए बांग्लादेश महत्वपूर्ण है। भारत और बांग्लादेश के बीच छठा रेल संपर्क जखोदा और अगरतला के बीच शुरू हो गया है। भारत-बांग्लादेश मैत्री सैटेलाइट से दोनों देशों के बीच रिश्ते भी मजबूत होंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिवसीय भारत यात्रा पर थीं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte पोस्ट नेविगेशन ALL EXAM QUIZ 24.06.2024 ALL EXAM QUIZ 25.06.2024