मंगल. अप्रैल 1st, 2025 5:44:45 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को अपने केंद्रीय बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि बिहार के गया में फल्गु नदी के किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर (Vishnupad Temple) और बोधगया में महाबोधि मंदिर के लिए कॉरिडोर परियोजनाएं बनाई जाएंगी।

विष्णुपद मंदिर

  • विष्णुपद मंदिर का उल्लेख रामायण (जहाँ भगवान राम अपने पिता दशरथ का पिंडदान करने गया गये थे) और महाभारत में में मिलता है।
  • यह मंदिर बिहार के दूसरे सबसे बड़े शहर गया में स्थित है।
  • भगवान विष्णु को समर्पित यह हिंदू मंदिर फल्गु नदी के तट पर अवस्थित है।
  • निर्माण : वर्तमान मंदिर का निर्माण सन् 1787 ईस्वी में मालवा साम्राज्य की मराठा महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था।

संरचना

  • यह मंदिर लगभग 100 फीट ऊंचा है और इसमें 44 स्तंभ हैं।
  • विष्णुपद मंदिर का निर्माण काले ग्रेनाइट पत्थरों से हुआ है, जिसे जयपुर के शिल्पकारों ने तराशा है।
  • इस मंदिर के गर्भगृह में चांदी का अष्टकोण कुंड स्थापित है।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व

  • पितृ पक्ष (हिंदू कैलेंडर की एक अवधि) के दौरान बहुत से श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और अपने पूर्वजों को याद करने के लिए विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।
  • मंदिर परिसर में कई अन्य छोटे मंदिर भी हैं, जिसमें भगवान नरसिंह मंदिर और भगवान फल्गीश्वर शिव मंदिर का विशेष महत्त्व है।
  • परिसर में एक प्राचीन धूप घड़ी भी स्थापित है, जो लगभग 150 वर्ष पुरानी है और यह एक खंभानुमा पत्थर के ऊपरी भाग पर बनी हुई है।

Login

error: Content is protected !!