0 UPSC EXAM ENGLISH QUIZ 31.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. महाराष्ट्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक नया विधेयक पेश किया। 2. भारत में नक्सलवाद की स्थिति: वर्ष 2017 से 2023 की अवधि के दौरान वामपंथी उग्रवाद से संबंधित 3,544 घटनाएँ घटित हुईं जिनमें 949 लोगों की मृत्यु हुई। 3. 'शहरी नक्सल' या ‘अर्बन नक्सल’ शब्द माओवादी रणनीति पर आधारित है, जिसके तहत वे नेतृत्व, जनता को संगठित करने और कार्मिक तथा बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराने जैसे सैन्य कार्यों के लिये शहरी क्षेत्रों की ओर अग्रसर होते हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: महाराष्ट्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक नया विधेयक पेश किया। भारत में नक्सलवाद की स्थिति: वर्ष 2018 से 2023 की अवधि के दौरान वामपंथी उग्रवाद से संबंधित 3,544 घटनाएँ घटित हुईं जिनमें 949 लोगों की मृत्यु हुई। शहरी नक्सलवाद: 'शहरी नक्सल' या ‘अर्बन नक्सल’ शब्द माओवादी रणनीति पर आधारित है, जिसके तहत वे नेतृत्व, जनता को संगठित करने और कार्मिक तथा बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराने जैसे सैन्य कार्यों के लिये शहरी क्षेत्रों की ओर अग्रसर होते हैं। यह रणनीति CPI (माओवादी) के "शहरी परिप्रेक्ष्य" नामक डॉक्यूमेंट पर आधारित है, जिसमें बताया गया है कि इस रणनीति का ध्यान मज़दूर वर्ग को संगठित करने पर होना चाहिये, जो "हमारी क्रांति का नेतृत्व" है।यद्यपि, शहरी नक्सल या अर्बन नक्सल शब्द की कोई आधिकारिक परिभाषा नहीं है। महाराष्ट्र विशेष लोक सुरक्षा विधेयक, 2024 के प्रावधान सरकार का कहना है कि नक्सलवाद, जो परंपरागत रूप से दूर-दराज़ के क्षेत्रों तक ही सीमित रहा है, अब उन अग्रणी संगठनों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में घुसपैठ कर रहा है जो सशस्त्र नक्सली कैडरों के लिये रसद (लॉजिस्टिक्स) और सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं। विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA-मकोका) सहित मौजूदा कानून इस उभरते खतरे से निपटने के लिये अपर्याप्त प्रतीत होते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को खेल के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 2. इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF) टेनिस के खेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्थान और संग्रहालय है। 3. यह न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को खेल के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं । भारत दुनिया का 28वां देश बन गया है जिसके टेनिस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।लिएंडर पेस और विजय अमृतराज के साथ ब्रिटिश खेल पत्रकार रिचर्ड इवांस को भी इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किए गए टेनिस दिग्गजों की कुल संख्या 28 देशों से 267 हो गई है।इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में लिएंडर पेस को खिलाड़ी श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि अमृतराज और इवांस को योगदानकर्ता श्रेणी के हिस्से के रूप में मान्यता दी गई है । इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF) टेनिस के खेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्थान और संग्रहालय है। यह न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। यह टेनिस के लिये आधिकारिक हॉल ऑफ फेम के रूप में कार्य करता है और टेनिस के खेल में उत्कृष्ट व्यक्तियों एवं संगठनों के इतिहास, उपलब्धियों तथा योगदान का जश्न मनाता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सरकार ने कौशल विकास पाठ्यक्रमों तक पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से एक संशोधित 'मॉडल कौशल ऋण योजना' शुरू की है, जिसमें अधिकतम ऋण सीमा में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। 2. नई योजना में अधिकतम ऋण सीमा 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5.5 लाख रुपए कर दी गई है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सरकार ने कौशल विकास पाठ्यक्रमों तक पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से एक संशोधित 'मॉडल कौशल ऋण योजना' शुरू की है, जिसमें अधिकतम ऋण सीमा में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। नई योजना में अधिकतम ऋण सीमा 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपए कर दी गई है। वर्ष 2015 में शुरू की गई पुरानी योजना में अपर्याप्त ऋण सीमा के कारण कम रुचि देखी गई। पिछली योजना का प्रदर्शन सीमित सफलता: वर्ष 2015 में शुरू की गई पुरानी योजना को सीमित सफलता मिली थी, जिसमें 31 मार्च, 2024 तक 10,077 उधारकर्ताओं को केवल 115.75 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। बाधाएँ: 1.5 लाख रुपये की अधिकतम ऋण सीमा और बढ़ते पाठ्यक्रम शुल्क के कारण कम उपयोग हुआ, क्योंकि कई उच्च लागत वाले पाठ्यक्रम इससे बाहर रखे गए। भारत में औपचारिक रूप से कुशल कार्यबल की उपलब्धता: तथाकथित कुशल कार्यबल का केवल 5% ही औपचारिक रूप से कुशल है और इसलिए यहाँ एक बड़ा कौशल अंतर है, जिसे भरने की आवश्यकता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' की शुरुआत की। 2. 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' योजना प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अनुरूप है। 3. गोएम विनामूल्य विज येवजन में 25 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' की शुरुआत की। 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' योजना प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अनुरूप है। इसका लक्ष्य सौर छत क्षमता को बढ़ाना और आवासीय घरों को अपनी बिजली खुद बनाने के लिए सशक्त बनाना है। बजट और अवधि सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना का बजट 75,021 करोड़ रुपये है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 तक चलेगी। इसका उद्देश्य पूरे भारत में सौर ऊर्जा को अपनाना और पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता को कम करना है। वित्तीय विवरण गोएम विनामूल्य विज येवजन में 35 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश है। केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। गोवा ऊर्जा विकास एजेंसी 5 किलोवाट तक की छत स्थापना की शेष लागत को वहन करेगी। यह सहायता उन उपभोक्ताओं के लिए है जिन्होंने पिछले वर्ष 400 या उससे कम इकाइयों का उपयोग किया है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने 2024-25 के कार्यकाल के लिए एशियाई आपदा तैयारी केंद्र (ADPC) की अध्यक्षता संभाली। 2. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य और प्रमुख राजेंद्र सिंह ने चीन से ADPC के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने 2024-25 के कार्यकाल के लिए एशियाई आपदा तैयारी केंद्र (ADPC) की अध्यक्षता संभाली। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य और प्रमुख राजेंद्र सिंह ने चीन से ADPC के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। यह परिवर्तन 25 जुलाई, 2024 को बैंकॉक, थाईलैंड में हुआ। ADPC एक स्वायत्त अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु तन्यकता पर केंद्रित है। भारत, बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड के साथ ADPC के संस्थापक सदस्य हैं। भारत ने 25 जुलाई, 2024 को बैंकॉक में ADPC के न्यासी बोर्ड की 5वीं बैठक की अध्यक्षता भी की। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 31.07.2024 ALL EXAM QUIZ 01.08.2024