Tue. Apr 22nd, 2025 6:47:58 PM

संयुक्त राज्य अमेरिका भीषण शीतकालीन तूफानों का सामना कर रहा है, क्योंकि आर्कटिक से ध्रुवीय भंवर (पोलर वोर्टेक्स) दक्षिण की ओर फैल रहा है, जिससे तापमान -50°C (-60°F) तक गिर रहा है।पोलर वोर्टेक्स एक बड़ा निम्न दबाव और ठंडी हवा का तंत्र है, जो पृथ्वी के ध्रुवों के आसपास बना रहता है।यह हमेशा ध्रुवों के पास रहता है, सर्दियों में मजबूत और गर्मियों में कमजोर होता है।“वोर्टेक्स” का मतलब है वायु का घड़ी की विपरीत दिशा में प्रवाह, जो ठंडी हवा को ध्रुवों के पास सीमित रखता है।

पोलर वोर्टेक्स के प्रकार

  • क्षोभमंडलीय पोलर वोर्टेक्स (Tropospheric): यह सबसे निचली वायुमंडलीय परत (10-15 किमी तक) में पाया जाता है, जहां अधिकांश मौसम की घटनाएं होती हैं।

समतापमंडलीय पोलर वोर्टेक्स

  • यह उच्च ऊंचाई (15-50 किमी) पर पाया जाता है।
  • यह शरद ऋतु में सबसे मजबूत होता है और गर्मियों में गायब हो जाता है।

पोलर वोर्टेक्स की मुख्य विशेषताएँ

उत्तरी गोलार्ध का वोर्टेक्स: दो मुख्य केंद्र:

  • बैफिन द्वीप, कनाडा।
  • उत्तर-पूर्वी साइबेरिया।

दक्षिणी गोलार्ध का वोर्टेक्स:

  • आमतौर पर दक्षिणी ध्रुव के आसपास स्थित।
  • यह उत्तरी वोर्टेक्स की तुलना में मजबूत और स्थिर होता है, जिससे इसका अस्थिर होना कम संभव है।

पोलर वोर्टेक्स के कारण

  • स्थिर स्थिति (Stable State): सामान्य परिस्थितियों में, पोलर वोर्टेक्स मजबूत और आर्कटिक सर्कल के भीतर सीमित रहता है, जिससे ठंडी हवा ध्रुवीय क्षेत्रों तक सीमित रहती है।
  • कमजोर स्थिति (Weakened State): जब निचली वायुमंडलीय परत से गर्म हवा उठती है, तो यह पोलर वोर्टेक्स के घूर्णी प्रवाह को विघटित कर देती है, जिससे आर्कटिक हवा दक्षिण की ओर फैलने लगती है।

कमजोर स्थिति में योगदान करने वाले कारण

  • महत्वपूर्ण मौसम पैटर्न (जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं)।
  • उष्णकटिबंधीय जलवायु प्रणालियों या समुद्र की सतह के तापमान में बदलाव।
  • जलवायु परिवर्तन, विशेष रूप से ध्रुवों पर असमान गर्मी का प्रभाव, जो पोलर वोर्टेक्स को कमजोर करता है।

पोलर वोर्टेक्स के प्रभाव

  • अत्यधिक ठंडे तापमान – मध्य अक्षांशों में अत्यधिक ठंडे तापमान की स्थिति बनती है।
  • दीर्घकालिक शीत लहरें – यह जीवन की सामान्य गतिविधियों को बाधित कर सकती हैं और आधारभूत संरचनाओं पर दबाव डाल सकती हैं।
  • बर्फबारी में वृद्धि – जैसे- पूर्वी यू.एस., कनाडा और यूरोप के कुछ हिस्सों में अधिक बर्फबारी होती है।
  • ऐतिहासिक उदाहरण (2013-14) – पोलर वोर्टेक्स ने रिकॉर्ड-तोड़ बर्फबारी और लेक मिशिगन पर 3% बर्फीले आवरण का कारण बना।
  • फसलों को Frost क्षति – विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहाँ अत्यधिक ठंड का अनुभव नहीं होता, फसलों को नुकसान हो सकता है; बुवाई या कटाई में देरी हो सकती है।

Login

error: Content is protected !!