- अमेरिकी दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे।उन्हें राजधानी काहिरा में मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
- वर्ष 1915 में शुरू किया गया यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को दिया जाता है, जिन्होंने मिस्र या मानवता की अमूल्य सेवा की हो।यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
- ऑर्डर ऑफ द नाइल’ शुद्ध सोने से बना होता है, जिसमें वर्गाकार सोने की तीन इकाइयां शामिल हैं, जिनमें मिस्र पर शासन करने वाले बादशाह फिरौन के प्रतीक शामिल हैं।
पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को अनेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
- कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
- फिजी के ‘द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर
- पलाऊ गणराज्य के एबाकल’ पुरस्कार
- भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्याल्प
- अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट
- बहरीन द्वारा किंग हम्माद ऑर्डर ऑफ द रिनेसांस
- मालदीव द्वारा द ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्यूस्ड रूल ऑफ निशां इज्जुद्दीन
- रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू
- संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड
- फलस्तीन का द ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवॉर्ड
- अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान द स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान
- सऊदी अरब के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद