सोम. मई 20th, 2024

1. 20 देशों के सैन्य दलों में बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” किस देश में आयोजित किया गया है?

A. मंगोलिया

B. चीन

C. रूस

D. अमेरिका

2. भारत ने किस देश को मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की है?

A. लीबिया

B. वियतनाम

C. बांग्लादेश

D. श्रीलंका

3. किस भारतीय लेखक को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार दिया गया है?

A. झुंपा लाहिड़ी

B. जोगेंद्र शर्मा

C. अरुंधति राय

D. जितेश कुमार

4. किस देश ने विकासशील देशों के लिए नई लैंडमार्क ट्रेडिंग योजना शुरू की है?

A. फ्रांस

B. जर्मनी

C. इटली

D. यूनाइटेड किंगडम

5. विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है?

A. 21 जून

B. 18 जून

C. 19 जून

D. 20 जून

6. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है?

A. 18 जून

B. 21 जून

C. 19 जून

D. 20 जून

7. किस राज्य सरकार ने “गृह ज्योति योजना: गरीबों के लिए सपनों का आवास” शुरू की है?

A. तमिलनाडु

B. महाराष्ट्र

C. कर्नाटक

D. पश्चिम बंगाल

8. भारत का रक्षा मंत्रालय ने किस देश के MQ-9B सशस्त्र ड्रोन को खरीदने की योजना बनाई है?

A. रूस

B. चीन

C. जापान

D. अमेरिका

9. किस राज्य सरकार ने ‘गोधन न्याय योजना’ शुरू की है?

A. झारखण्ड

B. उत्तर प्रदेश

C. मध्य प्रदेश

D. केरल

10. किस शहर में राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2023) समारोह आयोजित किया गया है?

A. भोपाल

B. जबलपुर

C. मुंबई

D. कानपुर

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. जियोफिज़िकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में पृथ्वी के घूर्णन अक्ष पर भू-जल निष्कर्षण के प्रभाव और वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि में इसके योगदान पर प्रकाश डाला गया है।

2. वर्ष 2013 में पृथ्वी के घूर्णन में परिवर्तन में जल की भूमिका का पता चला और अब तक विस्थापन में भूजल के योगदान की खोज नहीं हो सकी है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. पुणे के इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) द्वारा विकसित एक अद्वितीय स्पेस टेलीस्कोप सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को सौंप दिया गया है।

2. टेलीस्कोप को आदित्य-एल1 मिशन के साथ एकीकृत किया जाना है , जिसके इस साल अगस्त के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है।

3. SUIT का उद्देश्य सूर्य के पराबैंगनी (UV) उत्सर्जन का अध्ययन करना और विभिन्न UV तरंग दैर्ध्य में सूर्य के वातावरण की हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेज को कैप्चर करना है जिसे कोरोना के रूप में जाना जाता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. डल झील में पाई गई एक आक्रामक प्रजाति एलीगेटर गार फिश ने चिंता बढ़ा दी है।

2. झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण (Lake Conservation and Management Authority- LCMA) तथा मत्स्य विभाग द्वारा इसके आक्रमण की सीमा एवं संभावित प्रभाव को समझने हेतु सहयोग किया जा रहा है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने मई, 2023 के लिए राज्यों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) की मासिक रिपोर्ट जारी की है।

2. यह राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए DARPG द्वारा प्रकाशित 10वीं रिपोर्ट है। 

3. यह रिपोर्ट सार्वजनिक शिकायतों के प्रकारों, श्रेणियों एवं उनके निपटान की स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्‍तुत करती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने हाल ही में नवीनतम खाद्य आउटलुक रिपोर्ट (Food Outlook Report) जारी की, जिसमें खाद्य आयात के संबंध में महत्वपूर्ण प्रवृत्तियों और चिंताओं का खुलासा हुआ।

2. यह रिपोर्ट कमजोर देशों द्वारा खाद्य आयात में अनुमानित गिरावट पर फोकस करती है, साथ ही क्रय क्षमता और समग्र वैश्विक खाद्य आयात बिल पर प्रभाव को भी उजागर करती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

Answer:

उत्तरः 1) A 

व्याख्या

20 से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी के साथ, बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” 19 जून को मंगोलिया में शुरू हुआ।

समारोह का उद्घाटन अभ्यास स्थल पर मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने किया।

यह अभ्यास संयुक्त रूप से मंगोलियाई सशस्त्र बल (MAF) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक कमांड (USARPAC) द्वारा प्रायोजित है।

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी द्वारा की जा रही है।

इस 14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच अंतःक्रियाशीलता में सुधार करना, अनुभवों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (यूएनपीकेओ) के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।

यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करने, शांति संचालन क्षमताओं को बढ़ाने और सैन्य तैयारी में सुधार करने में मदद करेगा।

उत्तरः 2)

व्याख्या

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम पीपुल्स नेवी को एक स्वदेशी इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की।

इस घोषणा से वियतनामी नौसेना की क्षमताओं में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है।

दिल्ली में रक्षा मंत्री सिंह और वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गैंग के बीच हुई वार्ता के दौरान यह घोषणा की गई।

उत्तरः 3)

व्याख्या

अरुंधति रॉय को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार मिला और यह पुरस्कार चार्ल्स वीलन फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

अरुंधति रॉय के निबंधों की पुस्तक, ‘आज़ादी’ (2021), विशेष रूप से फ्रांसीसी अनुवाद, को प्रशंसा मिली।

आजादी’ कल्पना और वैकल्पिक कल्पनाओं पर जोर देते हुए एक तेजी से अधिनायकवादी विश्व में स्वतंत्रता की अवधारणा की पड़ताल करती है।

पुरस्कार समारोह 12 सितंबर को स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित किया जाएगा।

उत्तरः 4) D

व्याख्या

ब्रिटेन ने विकासशील देशों की व्यापार योजना (DCTS) को लॉन्च किया।

यह व्यापार योजना भारत और 65 अन्य गरीब और विकासशील देशों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

यह योजना भाग लेने वाले देशों और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार को सुगम बनाकर व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करता है और आजीविका का समर्थन करता है।

व्यापार बाधाओं को कम करके और तरजीही उपचार प्रदान करके, योजना का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों में व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

यह स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने में भूमिका निभाता है, जो इन देशों में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में योगदान देता है।

उत्तरः 5) A 

व्याख्या

विश्व संगीत दिवस, जिसे Fête de la Musique के नाम से भी जाना जाता है, प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

यह कार्यक्रम संगीत के प्रभाव और लोगों को सार्वभौमिक रूप से जोड़ने की क्षमता पर जोर देता है।

सार्वजनिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न शैलियों के संगीतकार एक साथ आते हैं।

विश्व संगीत दिवस विश्व भर के लोगों के लिए संगीत की सराहना करने के लिए एक जीवंत और समावेशी माहौल को बढ़ावा देता है।

विश्व संगीत दिवस 2022 की थीम “म्यूजिक ऑन द इंटरसेक्शन्स” थी।

उत्तरः 6)

व्याख्या

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

इस दिन का उद्देश्य योग का अभ्यास करने के कई लाभों को बढ़ावा देना है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए चुनी गई थीम “योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम” है।

2023 में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ।

यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री द्वारा इस स्थान पर योग सत्र आयोजित किया गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने भाषण के दौरान एक समर्पित योग दिवस का विचार प्रस्तावित किया था।

11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन समारोह 21 जून, 2015 को हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता मिली है और इसे 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है।

उत्तरः 7)

व्याख्या

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में अपनी गृह ज्योति योजना शुरू की, जिसका उद्देश्य राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को किफायती आवास प्रदान करना है।

यह योजना राज्य की महत्वाकांक्षी “सभी के लिए आवास” योजना का एक हिस्सा है और इसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में लगभग 4.5 लाख परिवारों को आवास प्रदान करना है।

उत्तरः 8) D

व्याख्या

भारत के रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका से 31 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन की खरीद के लिये स्वीकृति प्रदान की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा के दौरान 3 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के इस सौदे की घोषणा होने की उम्मीद है।

उत्तरः 9) A 

व्याख्या

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने हेसाग स्थित पशुपालन विभाग के सभागार में ‘गोधन न्याय योजना’का शुभारंभ किया। योजना के प्रथम चरण में करीब 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य के पाँच ज़िलों से गोधन न्याय योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। इस प्रोजेक्ट की सफलता की समीक्षा के बाद पूरे राज्य में इसे चलाने की योजना बनाई जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य झारखंड में उपलब्ध गोवंश के द्वारा उत्सर्जित गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हुए कृषक की रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम करने एवं कृषकों की आय में वृद्धि करना है।

गोवंश द्वारा उत्सर्जित गोबर कृषि के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये मिटेी के जलधारण क्षमता को बढ़ाते हुए मिट्टी की जैविक मात्रा में वृद्धि करते हैं। गोबर को कृषि कार्यों में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिये एक प्रभावी प्रबंधन की ज़रूरत है, जो कृषकों के लिये लाभदायक होगा।

उत्तरः 10)

व्याख्या

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित किया गया ।

योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम गैरिसन ग्राउंड में आयोजित हुआ , जहां 15 हजार योगाभ्यासी एक साथ सुबह 6 बजे से योग दिवस के आयोजन में भाग लिए।

उत्तरः 11) A

व्याख्या

जियोफिज़िकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में पृथ्वी के घूर्णन अक्ष पर भू-जल निष्कर्षण के प्रभाव और वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि में इसके योगदान पर प्रकाश डाला गया है।

शोधकर्त्ताओं ने शुरू में केवल बर्फ की परतों (Ice Sheets) और हिमनदों में हुए बदलाव के बाद भू-जल पुनर्वितरण परिदृश्यों में परिवर्तन के साथ-साथ पृथ्वी के घूर्णन अक्ष और जल के बहाव की गति में परिवर्तन पाया।

पृथ्वी के घूर्णन को प्रभावित करने वाले कारक

ध्रुवीय गति में योगदान देने वाले कारकों में मौसम, क्रोड का पिघलना और शक्तिशाली तूफान शामिल हैं।

पृथ्वी की भू-पर्पटी की तुलना में इसके घूर्णन अक्ष की गति को ध्रुवीय गति के रूप में जाना जाता है, जो अक्ष के घूर्णन पर ग्रह की प्रत्येक परत के बीच पदार्थ विनिमय और बड़े पैमाने पर पुनर्वितरण के प्रभाव को इंगित करता है।

आमतौर पर ध्रुवीय गति का कारण जलमंडल, वायुमंडल, महासागरों अथवा स्थलमंडल में परिवर्तन है।

पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव वे हैं जहाँ इन दोनों ध्रुवों की धुरी सतह को प्रतिच्छेदित करती है। हालाँकि यह निश्चित नहीं हैं। इसलिये पृथ्वी के द्रव्यमान वितरण में भिन्नता के कारण धुरी और ध्रुवों में उतार-चढ़ाव होता रहता है।

भूतकाल में ध्रुवों का विस्थापन केवल समुद्र की धाराओं और पृथ्वी के नीचे गहरी गर्म चट्टान के संवहन जैसी प्राकृतिक शक्तियों के कारण होता था।

नए शोध में विस्थापन के लिये प्राथमिक कारक के रूप में भू-जल के पुनर्वितरण को उत्तरदायी माना गया है।

वर्ष 2016 में पृथ्वी के घूर्णन में परिवर्तन में जल की भूमिका का पता चला और अब तक विस्थापन में भूजल के योगदान की खोज नहीं हो सकी है।

उत्तरः 12) D

व्याख्या

पुणे के इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) द्वारा विकसित एक अद्वितीय स्पेस टेलीस्कोप सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को सौंप दिया गया है।

टेलीस्कोप को आदित्य-एल1 मिशन के साथ एकीकृत किया जाना है , जिसके इस साल अगस्त के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है।

सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT)

SUIT का उद्देश्य सूर्य के पराबैंगनी (UV) उत्सर्जन का अध्ययन करना और विभिन्न UV तरंग दैर्ध्य में सूर्य के वातावरण की हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेज को कैप्चर करना है जिसे कोरोना के रूप में जाना जाता है।

यह 200-400 नैनोमीटर के तरंग दैर्ध्य को कवर करते हुए दूर और निकट पराबैंगनी क्षेत्रों में काम करेगा।

यह सूर्य के वातावरण के गर्म तथा अधिक गतिशील क्षेत्रों जैसे कि संक्रमण क्षेत्र और कोरोना का अवलोकन करेगा।

सूर्य अपने उच्च उत्सर्जन और विकिरण के कारण पृथ्वी के वातावरण से बाहर अध्ययन करने वाली सबसे कठिन वस्तुओं में से एक है।

उत्तरः 13) C

व्याख्या

कश्मीर की डल झील में पाई गई एक आक्रामक प्रजाति एलीगेटर गार फिश ने चिंता बढ़ा दी है।झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण (Lake Conservation and Management Authority- LCMA) तथा मत्स्य विभाग द्वारा इसके आक्रमण की सीमा एवं संभावित प्रभाव को समझने हेतु सहयोग किया जा रहा है।

एलीगेटर गार फिश

यह एलीगेटर गार बॉलफिन प्रजाति से संबंधित है। यह रे-फिनेड यूरीहैलाइन मछली है (ऐसे जीव जल की विस्तृत शृंखला, जो लवणता में भिन्न हो, में अनुकूलित होने की क्षमता रखते हैं), यह उत्तरी अमेरिका में मीठे जल की सबसे बड़ी मछलियों में से एक है और “गार” परिवार की सबसे बड़ी प्रजाति है।

यह भारत के कुछ हिस्सों जैसे- भोपाल और केरल में पाई जाती है।

ये काफी तेज़ी से बढ़ते हैं और इनका जीवन काल 20 से 30 वर्ष का होता है।

उत्तरः 14) D

व्याख्या

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने मई, 2023 के लिए राज्यों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) की मासिक रिपोर्ट जारी की है।यह राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए DARPG द्वारा प्रकाशित 10वीं रिपोर्ट है। 

CPGRAMS रिपोर्ट

यह रिपोर्ट सार्वजनिक शिकायतों के प्रकारों, श्रेणियों एवं उनके निपटान की स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्‍तुत करती है।

मई, 2023 में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कुल 65,983 शिकायतों का निवारण किया गया।

DARPG द्वारा मासिक रिपोर्ट प्रकाशित किए जाने के बाद से यह सभी राज्यों में शिकायतों का अब तक का सर्वाधिक मासिक निवारण है।

DARPG ने CPGRAMS निवारण में उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया है।

रैंकिंग की शुरुआत राज्यों के बीच शिकायत निवारण और वितरण में सुधार के DARPG के प्रयास का हिस्सा है और 127वीं संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।

उत्तरः 15) C

व्याख्या

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने हाल ही में नवीनतम खाद्य आउटलुक रिपोर्ट (Food Outlook Report) जारी की, जिसमें खाद्य आयात के संबंध में महत्वपूर्ण प्रवृत्तियों और चिंताओं का खुलासा हुआ।

यह रिपोर्ट कमजोर देशों द्वारा खाद्य आयात में अनुमानित गिरावट पर फोकस करती है, साथ ही क्रय क्षमता और समग्र वैश्विक खाद्य आयात बिल पर प्रभाव को भी उजागर करती है।

FAO की रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर देशों को इस साल खाद्य आयात में गिरावट का अनुभव होने की उम्मीद है।

सबसे कम विकसित देशों के लिए खाद्य आयात बिल में अनुमानित गिरावट 1.5% है। इसके अतिरिक्त, शुद्ध खाद्य-आयात करने वाले विकासशील देशों में खाद्य आयात की मात्रा में 4.9% की अधिक महत्वपूर्ण गिरावट देखी जा सकती है।

यह गिरावट इन देशों की क्रय क्षमता के बारे में चिंता पैदा करती है, जो संभावित रूप से खाद्य सुरक्षा चुनौतियों का कारण बनती है।

You missed

Login

error: Content is protected !!