शनि. मई 18th, 2024
  • जुलाई 2023 में फो‌र्ब्स द्वारा जारी अमेरिका की 100 सबसे अमीर महिलाओं में 4 भारतवंशीयों ने स्थान प्राप्त की है। 
  • फो‌र्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार शेयर बाजार में तेजी के कारण इन 100 महिलाओं की संपत्ति रिकॉर्ड 124 अरब डालर पहुंच गई है जो एक वर्ष पूर्व की तुलना में लगभग 12% अधिक है।

सूची में चारों भारतवंशी महिलाओं का क्रम

  • जयश्री उलाल (15वें स्थान) : कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटव‌र्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ, इनकी कुल संपत्ति 2.4 अरब डालर है। उलाल क्लाउड कंफ्यूटिंग कंपनी स्नोफ्लेक के निदेशक मंडल में भी है।
  • नीरजा सेठी (25वें स्थान) : आइटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिन्टे, सेठी की कुल संपत्ति 99 करोड़ डालर है।
  • नेहा नरखेड़े (50वें स्थान) : क्लाउड कंपनी कंफ्ल्यूएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी और सह संस्थापक हैं। नरखेड़े की कुल संपत्ति 52 करोड़ डालर है।
  • इंद्रा नूई (77वें स्थान) : पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन इनकी कुल संपत्ति 35 करोड़ डालर है।

फो‌र्ब्स की सूची शीर्ष पर महिलाएं 

  • डायने हेंड्रिक्स, एबीसी सप्लाई के सह-संस्थापक, जो अमेरिका में रुफिंग, साइडिंग और विंडोज के सबसे बड़े थोक वितरकों में से एक हैं। इनकी कुल संपत्ति 15 बिलियन डॉलर के साथ शीर्ष स्थान पर हैं।
  • दुसरे स्थान पर संगीतकार रिहाना हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर है।
  • इस वर्ष की सूची में आठ लोग शामिल हैं, जिनमें टेलीविजन निर्माता शोंडा राइम्स और इंसिट्रो के सीईओ डैफने कोल्लर शामिल हैं।
  • भारतीय मूल की चार महिलाएं फो‌र्ब्स की ‘अपना मुकाम खुद हासिल करने वाली’ 100 सबसे अमीर अमेरिकी महिलाओं की सूची में स्थान पाने में सफल रही हैं। इन चारों महिलाओं की कुल संपत्ति 4.06 अरब डॉलर है।
https://currenthunt.com/hi/2023/06/bengaluru-startup-ecosystem-ranked-20th-on-global-list-2/

Login

error: Content is protected !!