शनि. मई 11th, 2024
0

UPSC HINDI QUIZ 31.07.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. कुछ भौतिक विज्ञानी इलेक्ट्रॉन द्विध्रुव आघूर्ण को ध्यान में रखते हुए कण भौतिकी के मानक मॉडल नामक सिद्धांत में खामियाँ खोजने के लिये प्रयोग कर रहे हैं।

2. भौतिकी में एक अवधारणा है जो किसी वस्तु के भीतर धनात्मक और ऋणात्मक आवेशों को अलग करके एक द्वि-ध्रुव का निर्माण करती है। यह एक अदिश राशि है जो इस आवेश पृथक्करण की शक्ति और दिशा को मापती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. सरकार द्वारा जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक- 2023, को लोकसभा में पेश किया गया।

2. जन्म और मृत्यु यह पंजीकरण अधिनियम, 1979 में संशोधन करता है।

3. अधिनियम जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के विनियमन का प्रावधान करता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत के केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ (MGMD) नामक एक महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन किया।

2. यह परियोजना संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है और इसका लक्ष्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारत के 1.5 लाख गांवों का सांस्कृतिक मानचित्रण करना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट के अनुसार वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 को लोकसभा में विचार के लिए पेश किया और बाद में सदन से विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया।

2. विचार-विमर्श और संसद सदस्यों की राय लेने के बाद लोकसभा ने विधेयक पारित कर दिया।

3. वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980, देश में वनों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्रीय क़ानून है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. पंचायत के प्रावधान (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, जिसे आमतौर पर PESA के नाम से जाना जाता है, अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के लिए स्वशासन और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2. हाल ही में, झारखंड सरकार ने राज्य में PESA को लागू करने के लिए सार्वजनिक परामर्श के लिए मसौदा नियम प्रकाशित किए।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!