शनि. मई 18th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 04.09.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता ने विश्व स्तर पर लोगों से कवक (fungi) के महत्व को उजागर करने के लिए जब भी वे ‘फ़्लोरा’ (वनस्पति) और फौना (जंतु) के साथ फंगा/funga (कवक) शब्द का उपयोग करने का भी आग्रह किया है।
  2. संयुक्त राष्ट्र जैवविविधता के अनुसार, “अब कानूनी संरक्षण ढाँचे में वनस्पतियों और जीवों के साथ समान स्तर पर कवक की पहचान एवं उसे संरक्षित करने का समय आ गया है।”

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने दुनिया के पहले बीएस 6 विद्युतीकृत फ्लेक्स ईंधन वाहन के प्रोटोटाइप का अनावरण करके टिकाऊ गतिशीलता के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है।
  2. यह वाहन 85% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चलने में सक्षम है और इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की सुविधा है।
  3. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 40% से अधिक उच्च इथेनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल को प्रतिस्थापित करने के लिये फ्लेक्स-ईंधन वाहनों की क्षमता पर भी प्रकाश डाला है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. 30 अगस्त, 2023 की रात आकाश एक दुर्लभ घटना सुपर ब्लू मून से प्रकाशित हुआ। हालाँकि अपने नाम के बावजूद इस पूर्णिमा का चंद्रमा न तो नीले रंग का था और न ही आकार में बड़ा।
  2. राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA) के अनुसार, आखिरी सुपर ब्लू मून वर्ष 2007 में देखा गया था और अगली बार वर्ष 2037 में दिखाई देगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन) ने रवांडा सरकार के सहयोग से किगाली, रवांडा में अपनी 5वीं क्षेत्रीय बैठक की मेज़बानी की।
  2. इनमें से 2 परियोजनाएँ युगांडा में हैं तथा 2 कोमोरोस में एवं 3 माली में हैं।
  3. ISA ने युगांडा गणराज्य, कोमोरोस संघ और माली गणराज्य में नौ सौर ऊर्जा प्रदर्शन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. गुजरात के काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (KAPP-3) में स्वदेशी रूप से विकसित 700 MWe परमाणु रिएक्टर अब पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है।
  2. KAPP-3 भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी रूप से विकसित दबायुक्त भारी जल रिएक्टर (PHWR) है, जो ईंधन के रूप में प्राकृतिक यूरेनियम और मॉडरेटर के रूप में अधिक पानी का उपयोग करता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!