19वें एशियाई खेल- 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) चीन के हांगझू ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम (जिसे बिग लोटस भी कहा जाता है) में संपन्न हुए। हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश एथलीटों की परेड में भारत के ध्वजवाहक थे।20वें एशियाई खेल वर्ष 2027 में जापान में आयोजित किये जायेंगे।
एशियाई खेल 2023 की मुख्य विशेषताएँ
भारत की उपलब्धियाँ
भारत की पदक तालिका
- 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) की अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ भारत ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझू में 2023 के एशियाई खेलों में एक नया मानदंड स्थापित किया।
- जकार्ता में वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया था और 16 स्वर्ण पदक सहित 70 पदक जीते थे।
- एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहली बार था कि भारत की पदक संख्या तीन अंकों के आँकड़े को पार कर गई। भारत चीन (383), जापान (188) और कोरिया गणराज्य (190) के बाद एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में 100 या अधिक पदक जीतने वाला एकमात्र चौथा देश बन चुका है।
एथलीटों का प्रदर्शन
- सबसे अधिक पदक जीतने वाला खेल एथलेटिक्स था, जिसमें 6 स्वर्ण, 14 रजत और 9 काँस्य समेत कुल 29 पदक जीते गये।
हॉकी
- भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता तथा जापान को 5-1 से पराजित कर पेरिस ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित किया।
नये खेलों का आगमन
- 2023 एशियाई खेलों में ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग दो नए खेलों की शुरुआत की गई।
- इनके अतिरिक्त क्रिकेट तथा गो, जियांगकी एवं शतरंज जैसे बोर्ड गेम जो 2018 एशियाड में शामिल नहीं किये गये थे, वर्ष 2023 एशियाई खेलों में पुनः उनकी वापसी की गई।
- एशियन गेम्स 2023 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
- 1: मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): सिल्वर
- 2: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर
- 3: बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य
- 4: मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर
- 5: रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
- 6: ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): गोल्ड
- 7: आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्ज
- 8: परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): ब्रॉन्ज
- 9: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
- 10: अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
- 11: महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
- 12: नेहा ठाकुर डिंगी- ILCA4 इवेंट (सेलिंग): सिल्वर
- 13: इबाद अली- RS:X (सेलग): कांस्य
- 14: दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड, अनुश अग्रवाला और सुदीप्ति हजेला- ड्रेसेज टीम इवेंट (शूटिंग): गोल्ड
- 15: सिफ्त कौर सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक-50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा (शूटिंग): सिल्वर मेडल
- 16: मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान- 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा (शूटिंग): गोल्ड
- 17: सिफ्त कौर सामरा- वूमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): गोल्ड मेडल
- 18: आशी चौकसे- वूमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): ब्रॉन्ज
- 19: अंगद, गुरजोत और अनंत जीत- मेन्स स्कीट टीम स्पर्धा (शूटिंग): ब्रॉन्ज
- 20: विष्णु सर्वनन- ILCA7 (सेलिंग): ब्रॉन्ज
- 21: ईशा सिंंह, वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल (शूटिंग): सिल्वर
- 22: अनंत जीत सिंह, मेन्स स्कीट (शूटिंग): सिल्वर
- 23. रोशिबिना देवी वुशू (60 किग्रा): सिल्वर
- 24: अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल- मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): गोल्ड
- 25. अनुश अग्रवाला, ड्रेसेज इंडिविजुअल (घुड़सवारी): कांस्य
- 26: ईशा, दिव्या टीएस और पलक गुलिया- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा (शूटिंग): सिल्वर
- 27: ऐश्वर्य तोमर, अखील श्योराण और स्वप्निल कुसाले- मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा (शूटिंग): गोल्ड
- 28: रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी- मेन्स डबल्स (टेनिस): सिल्वर
- 29: पलक गुलिया- वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): गोल्ड
- 30: ईशा सिंह- वूमेन्स10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): सिल्वर
- 31: महिला टीम स्पर्धा (स्क्वैश): ब्रॉन्ज
- 32: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): सिल्वर
- 33: किरण बालियान (शॉट पुट): ब्रॉन्ज
- 34: सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस- 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट (शूटिंग): सिल्वर
- 35. रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले, मिक्स्ड डबल्स (टेनिस): गोल्ड
- 36. मेन्स टीम (स्क्वैश): गोल्ड
- 37. कार्तिक कुमार मेन्स 10 हजार मीटर (एथलेटिक्स): सिल्वर
- 38. गुलवीर सिंह- मेन्स 10 हजार मीटर (एथलेटिक्स): ब्रॉन्ज
- 39. अदिति अशोक (गोल्फ): सिल्वर
- 40. राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक- वूमेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): सिल्वर
- 41. कायन चेनाई, पृथ्वीराज टोंडिमन और जोरावर सिंह- मेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): गोल्ड
- 42. कायन चेनाई- मेन्स ट्रैप (शूटिंग): ब्रॉन्ज
- 43. निकहत जरीन- बॉक्सिंग: ब्रॉन्ज
- 44. अविनाश साबले- स्टीपलचेज: गोल्ड
- 45. तेजिंदर पाल तूर- शॉट पुट: गोल्ड
- 46. हरमिलन बैंस- 1500 मीटर: सिल्वर
- 47. अजय कुमार- 1500 मीटर: सिल्वर
- 48. जिनसन जॉनसन- 1500 मीटर: ब्रॉन्ज
- 49. मुरली श्रीशंकर- लॉन्ग जम्प: सिल्वर
- 50. नंदिनी अगासरा- लॉन्ग जम्प: सिल्वर
- 51. सीमा पूनिया- डिस्कस थ्रो: ब्रॉन्ज
- 52. ज्योति याराजी- 100 मीटर हर्डल: सिल्वर
- 53. मेन्स टीम इवेंट (बैडमिंटन): सिल्वर
- 54. वूमेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज
- 55. मेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज
- 56. सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस): ब्रॉन्ज
- 57. पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज): सिल्वर
- 58. प्रीति (3000 मीटर स्टीपलचेज): ब्रॉन्ज
- 59. एन्सी सोजन (लॉन्ग जम्प): सिल्वर
- 60. भारतीय टीम (4*400 रिले): सिल्वर
- 61. अर्जुन सिंह और सुनील सिंह (कैनोइंग डब्ल्स): ब्रॉन्ज
- 62. प्रीति पवार (54 किग्रा: बॉक्सिंग): ब्रॉन्ज
- 63. विथ्या रामराज (400M, हर्डल्स): ब्रॉन्ज
- 64: पारुल चौधरी (5000 मीटर): गोल्ड
- 65. मोहम्मद अफसल (800 मीटर): सिल्वर
- 66. प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) : ब्रॉन्ज
- 67: तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन: सिल्वर
- 68: अन्नू रानी (भाला फेंक): गोल्ड
- 69. नरेंद्र (बॉक्सिंग : 92KG): ब्रॉन्ज
- 70: मंजू रानी और राम बाबू (35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा): ब्रॉन्ज
- 71: ज्योति वेनम ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी: मिक्सड टीम इवेंट): गोल्ड
- 72:अनाहत सिंह- अभय सिंह (स्क्वैश मिश्रित युगल): ब्रॉन्ज
- 73: परवीन हुडा (बॉक्सिंंग 54-57 किग्रा): ब्रॉन्ज
- 74: लवलीना बोरगोहेन ( बॉक्सिंंग 66-75 KG): सिल्वर
- 75: सुनील कुमार (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
- 76: हरमिलन बैंस (800 मीटर रेस): सिल्वर
- 77: अविनाश साबले (5000 मीटर रेस): सिल्वर
- 78: महिला टीम (4×400 रिले रेस): सिल्वर
- 79: नीरज चोपड़ा (जैवलिन): गोल्ड
- 80: किशोर जेना (जैवलिन): सिल्वर
- 81: पुरुष टीम (4×400 रिले रेस): गोल्ड
- 82: तीरंदाजी कंपाउड इवेंट (अदिति-ज्योति परनीत): गोल्ड
- 83: दीपिका पल्लीकल- हरिंंदर पाल संधू (स्क्वैश मिक्स्ड डब्ल्स): गोल्ड
- 84: अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले, प्रथमेश जावकर (तीरंदाजी: पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा): गोल्ड
- 85. सौरव घोषाल, मेन्स सिंगल्स (स्क्वैश): सिल्वर
- 86. अंतिम पंघाल (कुश्ती): ब्रॉन्ज
- 87. तीरंदाजी (महिला रिकर्व टीम: अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर भजन कौर): ब्रॉन्ज
- 88. एचएस प्रणॉय (बैडमिंटन): ब्रॉन्ज
- 89. सेपक टकरा (महिला): ब्रॉन्ज
- 90. अतनु दास, धीरज और तुषार शेल्के- मेन्स रिकर्व (तीरंदाजी): सिल्वर
- 91. सोनम मलिक (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
- 92. किरण बिश्नोई (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
- 93. अमन सहरावत (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
- 94. मेन्स टीम (ब्रिज): सिल्वर
- 95. मेन्स हॉकी टीम: गोल्ड
- 96. अदिति स्वामी (कंपाउंड तीरंदाजी): ब्रॉन्ज
- 97: ज्योति वेन्नम (कंपाउंड तीरंदाजी): गोल्ड
- 98. ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी ): गोल्ड
- 99. अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी): सिल्वर
- 100. महिला कबड्डी टीम: गोल्ड
- 101. सात्विक-चिराग (बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा): गोल्ड
- 102.भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम: गोल्ड
- 103. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम: गोल्ड
- 104. भारतीय महिला हॉकी टीम: ब्रॉन्ज
- 105. दीपक पुनिया (86 किग्रा भार वर्ग): सिल्वर
- 106. भारतीय महिला शतरंज टीम: सिल्वर
- 107. भारतीय पुरुष शतरंज टीम: सिल्वर
एशियाई खेल
- इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- एशियाई खेल एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। इन्हें प्रत्येक चार वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है। एशियाई खेलों का प्रतीक चिन्ह उगते हुए सूरज के साथ एक-दूसरे से जुड़े हुए छल्ले हैं।
- कई एशियाई देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की तथा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एशियाई खेलों के आयोजन का प्रस्ताव रखा ताकि सभी एशियाई देशों का प्रतिनिधित्त्व किया जा सके।
- पहला एशियाई खेल वर्ष 1951 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
- एशियाई खेल महासंघ ने वर्ष 1951 से 1978 तक एशियाई खेलों के विनियमन का कार्य किया। वर्ष 1982 से एशियाई खेलों के विनियमन का कार्यभार एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा किया जाने लगा।
मेज़बान के रूप में भारत
- भारत एशियाई खेलों के संस्थापक सदस्यों में से एक है और पहले एशियाई खेलों की मेज़बानी भी भारत ने ही की थी।
- एशियाई खेलों का 9वाँ संस्करण नवंबर और दिसंबर 1982 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
- अप्पू (भारतीय हाथी) एशियाई खेलों के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला पहला शुभंकर था।