रवि. मई 19th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 17.11.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के बीच ऊर्जा वार्ता की छठी उच्च-स्तरीय बैठक 9 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रिया के वियना के ओपेक सचिवालय में आयोजित की गई।
  2. बैठक दोनों पक्षों द्वारा OPEC और भारत के बीच बढ़ते सहयोग को बढ़ावा देने के महत्त्व को रेखांकित करने के साथ संपन्न हुई।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. युवा विजेताओं के लिये उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना- श्रेयस को OBC और EBC के लिये चल रही दो केंद्रीय क्षेत्रक योजनाओं को शामिल करके वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 के दौरान लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है।
  2. इनका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये फेलोशिप तथा विदेश में अध्ययन हेतु शैक्षणिक ऋण पर ब्याज अनुदान प्रदान करके ओबीसी और ईबीसी छात्रों का शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अक्तूबर 2023 में भारत के थोक मूल्य सूचकांक (WPI) ने वार्षिक मुद्रास्फीति दर -0.52% दर्ज की, जो सितंबर 2023 में -1.26% से कम है।
  2. अक्तूबर 2022 से रसायन, विद्युत, कपड़ा, बुनियादी धातु, खाद्य सामान और कागज़ जैसे उद्योगों में कीमतों में कमी नकारात्मक मुद्रास्फीति का कारण है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. हाल के एक अध्ययन में पिछले दो दशकों में ब्राज़ील के अमेज़न और सेराडो क्षेत्रों में सोया/सोयाबीन उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि और बाल कैंसर से संबंधित मौतों के बढ़ने के बीच संबंध की पहचान की गई है।
  2. इन क्षेत्रों में सोया की कृषि के विस्तार के साथ-साथ कीटनाशकों के उपयोग में भी काफी वृद्धि हुई है।
  3. इस अध्ययन में वर्ष 2008 से वर्ष 2016 तक सोया उत्पादन में वृद्धि और बच्चों में एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (ALL) से होने वाली मौतों के बीच सांख्यिकीय रूप से महत्त्वपूर्ण संबंध का पता चला।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, जापान, पैराग्वे, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने हमास को एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है।
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ पहले ही हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!