सोम. मई 20th, 2024
  • इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (IIGF-2023) नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) एक बहु-हितधारक मंच है जो इंटरनेट से संबंधित सार्वजनिक नीति मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न समूहों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाता है।
  • 2021 और 2022 में आईजीएफ के पहले दो संस्करणों के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद, आईजीएफ का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।
  • फोरम का विषय “भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना” था।
  • यह आयोजन भारत के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और लचीला साइबरस्पेस बनाने, भारत के विकास लक्ष्यों के लिए नवाचार को सक्षम करने, विभाजन को पाटने और वैश्विक डिजिटल प्रशासन जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा करने का एक प्रयास है।
  • इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (यूएन आईजीएफ) से जुड़ी एक पहल है।
  • संयुक्त राष्ट्र आईजीएफ का इंडियन चैप्‍टर को इंडिया आईजीएफ या आईआईजीएफ कहा जाता है, जिसे वर्ष 2021 में बनाया गया था।
  • यह सरकार, नागरिक समाज, उद्योग, तकनीकी समुदाय, थिंक टैंक और उद्योग संघों का प्रतिनिधित्व करने वाली 14-सदस्यीय बहु-हितधारक समिति द्वारा समर्थित है।

You missed

Login

error: Content is protected !!