शनि. मई 18th, 2024
  • सीएम जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा में सामाजिक न्याय की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • 19 जनवरी को सीएम जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा में डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इसे स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस (सामाजिक न्याय की प्रतिमा) का नाम दिया गया है।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने अंबेडकर का 206 फुट का महाशिल्पम बनवाया। यह दुनिया में बी आर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
  • प्रतिमा का निर्माण 81 फुट की चौकी पर किया गया और यह 125 फुट ऊंची है।
  • डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने शिक्षा को दलित वर्गों तक पहुंचाया और अस्पृश्यता और सत्तावादी विचारों के खिलाफ विद्रोह किया।

डॉ बी आर अम्बेडकर

  • वह एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।
  • वह संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
  • उन्हें “भारत के संविधान के जनक” के रूप में भी जाना जाता है।
  • वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने भारत में दलित बौद्ध आंदोलन की शुरुआत की थी।

Login

error: Content is protected !!