- कोलंबो में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव एक मार्च से शुरू होगा।
- इसकी घोषणा श्रीलंका के बौद्ध प्रशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विदुर विक्रमनायके ने की।
- तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा के वित्तीय सहयोग से नेलम पोकुना थिएटर कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
- इस महोत्सव में दुनिया भर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
- इसमें गीता यज्ञ, गीता जप, शोभा यात्रा, समसामयिक रुचि के कई विषयों पर सेमिनार और कई प्रतियोगिताएं होंगी।
- 4 मार्च को श्रीलंका की संसद में श्रीमद्भगवद गीता की प्रति पेश की जाएगी।
