गुरु. मई 9th, 2024
  • कोलंबो में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव एक मार्च से शुरू होगा।
  • इसकी घोषणा श्रीलंका के बौद्ध प्रशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विदुर विक्रमनायके ने की।
  • तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा के वित्तीय सहयोग से नेलम पोकुना थिएटर कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
  • इस महोत्सव में दुनिया भर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
  • इसमें गीता यज्ञ, गीता जप, शोभा यात्रा, समसामयिक रुचि के कई विषयों पर सेमिनार और कई प्रतियोगिताएं होंगी।
  • 4 मार्च को श्रीलंका की संसद में श्रीमद्भगवद गीता की प्रति पेश की जाएगी।

Login

error: Content is protected !!