सोम. मई 20th, 2024

सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन, जो न्यूयॉर्क (18-19 सितंबर 2023) में आयोजित किया गया था, इस सम्मेलन मे  एसडीजी प्राप्त करने की दिशा में प्रगति का आकलन किया था।इस आकलन में कहा गया कि दुनिया 2030 की समयसीमा तक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की राह से “बुरी तरह से भटक गई” है।

सतत विकास लक्ष्य

  • एजेंडा -2030, जिसे 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था, इसने 2030 तक प्राप्त किए जाने वाले 169 विशिष्ट लक्ष्यों के साथ 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की पहचान की थी।
  • यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैर-बाध्यकारी है, लेकिन सभी देश इन लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), जिन्हें वैश्विक लक्ष्यों के रूप में भी जाना जाता है, को 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा गरीबी को समाप्त करने, ग्रह की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि 2030 तक सभी लोग शांति और समृद्धि का आनंद लें, एक सार्वभौमिक आह्वान के रूप में अपनाया गया था।
  • 17 एसडीजी एकीकृत हैं, वे मानते हैं कि एक क्षेत्र में कार्रवाई दूसरों में परिणामों को प्रभावित करेगी, और वर्तमान में हो रहे तीव्र विकास को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता को संतुलित करना होगा।

धीमी प्रगति

  • संयुक्त राष्ट्र की 2023 वैश्विक सतत विकास रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि लक्ष्य “बहुत दूर” हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने “लगभग 140 लक्ष्यों के प्रारंभिक मूल्यांकन के परिणाम जारी किए जिनके लिए डेटा उपलब्ध है”।

इसमें पाया गया कि:-

  • केवल 12% SDG ही ट्रैक पर हैं।
  • आधे से अधिक सामान्य या गंभीर रूप से पटरी से उतरे हुए हैं।
  • 30% ने कोई सुधार नहीं देखा है या 2015 की आधार रेखा से नीचे चले गए हैं।
  • 2015 से 2019 तक, कुछ सुधार हुए, हालांकि लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ये काफी अपर्याप्त थे। कोविड-19 महामारी के प्रकोप और अन्य वैश्विक संकटों ने प्रगति को लगभग रोक दिया है।
  • धीमी प्रगति के अलावा, पर्यावरण और जैव विविधता (जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन, जलवायु कार्रवाई, पानी के नीचे जीवन और भूमि पर जीवन सहित) से संबंधित लक्ष्यों की ओर बहुत कम ध्यान दिया गया है।

तत्काल कार्रवाई के लिए पांच प्रमुख क्षेत्र

संयुक्त राष्ट्र SDG रिपोर्ट, 2023 ने तत्काल कार्रवाई के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है

  • एसडीजी के वादों को पूरा करने के लिए सात साल के त्वरित, निरंतर और परिवर्तनकारी कार्यों के लिए सरकारों की प्रतिबद्धता;
  • प्रकृति से युद्ध को समाप्त करने के क्रम में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को आगे बढ़ाने और सबसे कमजोर लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान देना,
  • गरीबी उन्मूलन एवं असमानता को कम करने के लिए ठोस, एकीकृत और लक्षित सरकारी नीतियां और कार्यवाहियां;
  • त्वरित प्रगति प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय और उपराष्ट्रीय क्षमता, जवाबदेही और सार्वजनिक संस्थानों को मजबूत करना;
  • विकासशील देशों की सहायता के लिए संसाधन उपलब्ध कराने और जुटाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की पुनः प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली को लगातार मजबूत करना।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!