सोम. मई 20th, 2024
0

UPSC HINDI QUIZ 18.03.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने संसद में घोषणा की कि सरकार 2024 चुनाव के लिये आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से पहले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली पर आधारित एक नई राजमार्ग टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है।
  2. प्रस्तावित राजमार्ग टोलिंग प्रणाली सटीक स्थान ट्रैकिंग के लिये भारतीय उपग्रह नेविगेशन प्रणाली GAGAN (GPS एडेड GEO ऑगमेंटेड नेविगेशन) सहित GNSS का उपयोग करती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की वैश्विक मानव विकास सूचकांक पर रिपोर्ट 'ब्रेकिंग द ग्रिडलॉक: रीइमेजिनिंग कोऑपरेशन इन ए पोलराइज्ड वर्ल्ड' जारी की गई है।
  2. संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक (UNHDI) में भारत 193 देशों की सूची में 144वें स्थान पर रहा। (एक स्थान का सुधार)
  3. यह सूचकांक वर्ष 2022 के आंकड़ों पर आधारित है

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक डिजिटल पहल 'नीति फॉर स्टेट्स' प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया।
  2. नीति आयोग में 'विकसित भारत रणनीति कक्ष' का भी उद्घाटन किया गया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. दांडी मार्च की 94वीं वर्षगाँठ पर भारत के प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास किया।
  2. साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना महात्मा गांधी द्वारा स्थापित मूल साबरमती आश्रम को पुनर्स्थापित, संरक्षित और पुनर्निर्माण करने के लिये 2,200 करोड़ रुपए के परिव्यय की पहल है।
  3. वर्ष 1917 में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित, साबरमती आश्रम अहमदाबाद में जूना वडज गाँव के समीप साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के लगभग 80 आदिवासी गाँवों के लिये पायलट आधार पर V-SAT (वेरी स्माल एपर्चर टर्मिनल) स्टेशन तैनात करने के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है।
  2. इस पहल का उद्देश्य भौगोलिक रूप से दूरदराज़ के आदिवासी गाँवों को इंटरनेट सेवाएँ प्रदान करना है, जो चुनौतीपूर्ण इलाके के कारण ऐतिहासिक रूप से मुश्किल रहे हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

You missed

Login

error: Content is protected !!