रवि. मई 12th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 19.03.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. नेचर वाटर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2000 से वर्ष 2015 के बीच वैश्विक स्तर पर सिंचाई की व्यवस्था वाले क्षेत्रों में 21% की वृद्धि हुई है।
  2. यह अध्ययन अमेरिका, जर्मनी, फिनलैंड और चीन के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर, कानपुर और पलक्कड़ के शोधकर्ताओं ने एक हाइब्रिड मानवरहित वाहन के लिए एक नई प्रणाली विकसित की है जो पानी के भीतर और हवा दोनों में काम कर सकती है।
  2. इसका उद्देश्य राहत बचाव के कार्य को सरल बनाना तथा ऑयल फील्ड में रिसाव होने पर पता लगाकर उसे रोकना है।
  3. शोधकर्ता, एन्हिंगास नामक पक्षी प्रजाति से प्रेरित हैं, जो जमीन और पानी के नीचे दोनों जगह चल सकती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वैज्ञानिकों द्वारा मंगल ग्रह पर माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा एक विशाल "नोक्टिस ज्वालामुखी " खोजा गया है।
  2. इस खोज के बारे में वैज्ञानिकों ने टेक्सास में 55वें चंद्र और ग्रह विज्ञान सम्मेलन में घोषणा की।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के खुदरा विक्रय केन्द्रों में ऑटोमोटिव ईंधन 'इथेनॉल 100' लॉन्च किया।
  2. 'इथेनॉल 100' को पांच राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और तमिलनाडु) में 283 खुदरा विक्रय केन्द्रों से ख़रीदा जा सकेगा।
  3. यह एक कार्बनिक रासायनिक यौगिक है, जो बायोमास से उत्पन्न होता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. गोथेनबर्ग स्थित वी-डेम इंस्टीट्यूट द्वारा 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' जारी की गई है।
  2. 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' के अनुसार, भारत "सबसे खराब निरंकुशों में से एक" के रूप में उभरा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!