शुक्र. मई 10th, 2024
0

UPSC HINDI QUIZ 20.03.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत एवं यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ द्वारा हाल ही में व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।
  2. भारत ने पहले समझौते में "डेटा विशिष्टता" खंड को शामिल करने से इनकार कर दिया था, जो भारतीय दवा कंपनियों की जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को प्रतिबंधित करता था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) और ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने लैब में छोटे आकार के फेफड़े और किडनी अंग (Organ) विकसित किये।
  2. इस शोध को 'नेचर मेडिसिन' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
  3. इन अंगों को गर्भ में भ्रूण को बनाए रखने वाले तरल पदार्थ से कोशिकाओं को निकालकर विकसित किया गया है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यूएनडीपी द्वारा हाल ही में जारी 2023-24 एचडीआर रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक मानव विकास सूचकांक में भारत 104वें स्थान पर है ।
  2. मानव विकास रिपोर्ट (HDR) वर्ष 1990 से जारी की रही है, जिसने मानव विकास दृष्टिकोण के माध्यम से विभिन्न विषयों का पता लगाया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. सेबी ने वैकल्पिक आधार पर T+0 सेटलमेंट के बीटा संस्करण को लॉन्च करने की मंजूरी दी है। इसके बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. वैकल्पिक T+0 निपटान के बीटा संस्करण को 25 स्टॉक के सीमित सेट के लिए अनुमोदित किया गया है।
  2. टी+0 निपटान का मतलब है कि फंड और प्रतिभूतियों का लेनदेन व्यापार के दिन तय किया जाएगा।
  3. वर्तमान में, यदि कोई व्यक्ति शेयर बेचता है, तो राशि तुरंत ट्रेडिंग खाते में जमा कर दी जाती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

5 / 5

Q5. सरकार ने सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 अधिसूचित किया। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही कोड है?

  1. नए नियमों के मुताबिक, सीबीएफसी बोर्ड में एक चौथाई सदस्य महिलाएं होंगी।
  2. नए नियमों ने प्रमाणन की आयु-आधारित श्रेणियों को तीन आयु-आधारित श्रेणियों में विभाजित किया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!