शनि. अप्रैल 27th, 2024
0

UPSC HINDI QUIZ 28.03.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भारतीय पेटेंट अभ्यास और प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण बदलाव करते हुए पेटेंट संशोधन नियम, 2024 को अधिसूचित किया है।
  2. RFE दाखिल करने की समयसीमा अब प्राथमिकता तिथि से 48 से घटाकर 31 महीने कर दी गई है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश के पहले पुनः प्रयोग योग्य प्रक्षेपण यान LEX -02 पुष्पक का सफल परीक्षण किया।
  2. इसका परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज में किया गया।
  3. यह इसरो की RLV लैंडिंग प्रयोग की तीसरी श्रृंखला है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में मीरकैट रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग करके 29 नई गैस-समृद्ध आकाशगंगाओं की खोज की है।
  2. इस खोज को रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के मासिक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरीमेंटल मॉड्यूल-3 (POEM-3) को पृथ्वी के वायुमंडल में सफलतापूर्वक पुनः प्रवेश कराकर एक और उपलब्धि हासिल की।
  2. POEM-3 को नव विकसित स्वदेशी प्रणालियों पर प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए नौ अलग-अलग प्रायोगिक पेलोड से सुसज्जित किया गया था।
  3. इनमें से छह पेलोड गैर-सरकारी संस्थाओं (NGE) द्वारा IN-SPACe के माध्यम से वितरित किए गए थे। इन पेलोड के मिशन उद्देश्यों को लॉन्च के एक महीने के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय प्रोफेसर और प्रख्यात वैज्ञानिक जयंत मूर्ति के नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम 'जयंतमूर्ति' रखा गया है।
  2. उन्हें अंतरिक्ष अभियानों, पराबैंगनी खगोल विज्ञान और अंतरतारकीय माध्यम में उनके काम के लिए जाना जाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!