रवि. मई 19th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 5.03.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने एक गजट अधिसूचना जारी कर निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों को कुछ शर्तों के तहत वंचित समूहों और कमज़ोर वर्गों के लिये अनिवार्य 25% प्रवेश कोटा से छूट दे दी है।
  2. इस कदम के साथ कर्नाटक के वर्ष 2018 के नियम और केरल के वर्ष 2011 के नियमों का पालन करते हुए, महाराष्ट्र निजी स्कूलों को RTE प्रवेश से छूट देने में कर्नाटक तथा केरल के साथ शामिल हो गया है ।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने भारत का 'भाषा एटलस' बनाने के लिए देश भर में एक भाषाई सर्वेक्षण करने का प्रस्ताव रखा है।
  2. IGNCA केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
  3. भारत का पहला और सबसे विस्तृत भाषाई सर्वेक्षण सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन द्वारा किया गया था, जो वर्ष 1918 में प्रकाशित हुआ था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. गोवा सरकार और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जलवायु कार्रवाई के लिए एक उप-राष्ट्रीय मिश्रित वित्त सुविधा के लिए विश्व बैंक के साथ एक समझौता किया है।
  2. इस समझौते का उद्देश्य कम कार्बन उत्सर्जन, जलवायु-अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 पर लगे पेलोड के उन्नत सेंसरों ने कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के प्रभाव का पता लगाया है।
  2. प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) एक ऊर्जा और द्रव्यमान विश्लेषक है।
  3. प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) कम ऊर्जा सीमा में सौर पवन इलेक्ट्रॉनों और आयनों के इन-सीटू माप के लिए डिजाइन किया गया है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इलेक्ट्रॉनिक्स, लेजर प्रौद्योगिकी, लड़ाकू वाहनों, नौसेना प्रणालियों और वैमानिकी सहित डोमेन में 22 उद्योगों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए 13 लाइसेंसिंग समझौते सौंपे हैं।
  2. ये लाइसेंस पुणे में महाराष्ट्र MSME डिफेंस एक्सपो 2024 में आयोजित DRDO-उद्योग बैठक के दौरान सौंपे गए। बैठक में DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!