मंगल. मई 21st, 2024

भारत की श्रीमती जगजीत पवाडिया को सबसे अधिक वोटों के साथ अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स बोर्ड (आईएनसीबी) में अपने  तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। इसके अलावा भारत को संयुक्त राष्ट्र के कई अन्य  निकायों के लिए भी चुना गया।संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की 17 सहायक संस्थानों में रिक्तियों को भरने के लिए 9 अप्रैल 2024 को चुनाव हुए थे। इन रिक्तियों को गुप्त मतदान, नामांकन और प्रशस्ति के माध्यम से भरा गया था।

जगजीत पवाडिया का आईएनसीबी  में तीसरा कार्यकाल

  • जगजीत पवाडिया को मार्च 2025-2030 से शुरू होने वाले तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया। वह पहली बार 2015 में अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए चुनी गईं थीं। पवाडिया को 2020 से 2025 तक पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया। उन्होंने 2021-2022 में बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में  भी कार्य किया है ।
  • इस बार पांच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 24 उम्मीदवारों में पवाडिया को सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्हें ईसीओएसओसी के 53 सदस्यों में से 41 वोट मिले।
  • पवाडिया भारत सरकार में विभिन्न उच्च पदों पर रहीं हैं। वह भारत की नारकोटिक्स आयुक्त रही हैं, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (2006-2012) में काम किया है , 2001-2005 तक कानूनी मामलों की आयुक्त थीं, और 1996-2001 तक पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की मुख्य सतर्कता अधिकारी भी रह चुकी हैं।

संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों के लिए चुना गया भारत

भारत को संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों के लिए भी चुना गया। भारत को निर्विरोध निम्नलिखित पदों के लिए चुना गया :

  • महिलाओं की स्थिति पर आयोग (2025-2029);
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और
  • परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (2025-2027)
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का कार्यकारी बोर्ड (2025-2027);
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का कार्यकारी बोर्ड,

भारत को इन पदों के लिए भी चुना गया

  • विश्व खाद्य कार्यक्रम का कार्यकारी बोर्ड (2025-2027),
  • लैंगिक समानता के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई का कार्यकारी बोर्ड,
  • महिला सशक्तिकरण (2025-2027)।

अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड

  • अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (आईएनसीबी) की स्थापना 1968 में नारकोटिक ड्रग्स पर एकल कन्वेंशन 1961 के तहत  की गई थी। यह एक स्वतंत्र और अर्ध-न्यायिक निकाय है।
  • आईएनसीबी के13 सदस्य,आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा पांच साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।
  • 13 में से दस  सदस्य विभिन्न सरकारों के  द्वारा नामांकित उम्मीदवारों की सूची में से चुने जाते हैं। अन्य तीन सदस्य विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा नामित सूची से चुने जाते हैं जो  चिकित्सा, औषधीय या फार्मास्युटिकल क्षेत्र के  विशेषज्ञ होते हैं।
  • आईएनसीबी मूल रूप से विश्व सरकारों के साथ सहयोग कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है की चिकित्सा और वैज्ञानिक उपयोग के लिए दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध हो तथा  कानूनी स्रोतों से प्राप्त दवाओं का अवैध इस्तेमाल होने से रोका जाए।
  • मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी)

  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के अन्य मुख्य अंग सुरक्षा परिषद, महासभा, ट्रस्टीशिप परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय हैं।
  • ईसीओएसओसी आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य मामलों के साथ-साथ मौलिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों से संबंधित विषयों पर कार्य करता  है।
  • सदस्य: इसमें 54 सदस्य देश हैं जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा तीन साल की अवधि के लिए चुने जाते है। प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक तिहाई सदस्यों का चुनाव किया जाता है।

You missed

Login

error: Content is protected !!