शुक्र. मई 3rd, 2024
  • दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा आईएनएस शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया है।
  • आईएनएस शारदा को समुद्री डकैती रोधी अभियानों के सफल संचालन के लिए यह  दिया गया है।
  • आईएनएस शारदा ने ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित रिहाई में भाग लिया।
  • इस जहाज को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था।
  • आईएनएस शारदा के हेलीकॉप्‍टर और उसके बाद प्रहार टीम को 2 फरवरी 2024 की सुबह के दौरान लॉन्च किया गया था।
  • आईएनएस शारदा भारतीय नौसेना का सुकन्या श्रेणी का गश्ती जहाज है। इसे 1991 में कमीशन किया गया था।
  • सुकन्या श्रेणी के गश्ती जहाज भारतीय नौसेना के बड़े, अपतटीय गश्ती जहाज हैं। इनका नाम भारतीय महाकाव्यों की उल्लेखनीय महिलाओं के नाम पर रखा गया है।

Login

error: Content is protected !!