मंगल. मई 21st, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 26.04.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने वैश्विक सैन्य व्यय पर नवीनतम रिपोर्ट जारी की।

2. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हुक्का पर राज्य सरकार के प्रतिबंध को आम जनता के हित में बताया और फैसला सुनाया कि हुक्का बार भारत के तंबाकू विरोधी कानून के तहत एक अवैध "सेवा" थी।

2. राज्य में हुक्का पर प्रतिबंध लगाने के विषय में सरकार ने तर्क दिया कि संविधान के अनुच्छेद 47 अनुसार, "पोषण के स्तर और जीवन स्तर को बढ़ाना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार करना" राज्य का कर्तव्य है।

3. अतः राज्य सरकार संविधान के अनुपालन के अंतर्गत "नशीले पेय और औषधीय प्रयोजनों को छोड़कर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक दवाओं के उपभोग पर प्रतिबंध" अधिरोपित कर सकती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने नवीनतम वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट जारी की ।

2. आई.एम.एफ. के अनुसार, हाल के महीनों में केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर कम करने की आशंका से निवेशक स्टॉक जैसी वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. प्रसिद्ध उद्योगपति टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को प्रतिष्ठित कीस (KISS) मानवतावादी सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

2. इसके लिए 22 अप्रैल 2024 को मुंबई में उनके निजी आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

3. इस सम्मान समारोह में उन्हें कीट-कीस-कीम्स के संस्थापक एवं कंधमाल लोकसभा सांसद शिक्षाविद प्रो.अच्युत सामंत ने सम्मानित किया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. पहला रेनबो अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन काठमांडू, नेपाल में आयोजित हुआ।

2. इसका आयोजन नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से नागरिक समाज संगठन, मयाको पहिचान द्वारा किया गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

You missed

Login

error: Content is protected !!