रवि. मई 19th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 29.04.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. असम के आदिवासी बहुल दीफू लोकसभा क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने संविधान के अनुच्छेद 244 (ए) को क्रियान्वित करने का संकल्प लिया है।

2. अनुच्छेद 244(ए) का उद्देश्य राज्य के भीतर लगभग एक अलग सरकार की तरह एक स्वायत्त क्षेत्र स्थापित करना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. रूस द्वारा बाह्य अंतरिक्ष संधि पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया गया है।

2. यह प्रस्ताव अमेरिका एवं जापान द्वारा समर्थित था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में केवल रूस ने इसके विरोध में मत किया, जबकि चीन अनुपस्थिति रहा।

3. अन्य सभी 23 सदस्यों ने इसके समर्थन में मत किया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. सूजन संबंधी आंत्र रोग जिसमें मुख्य रूप से अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन रोग शामिल है, वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है।

2. IBD, जठरांत्र पथ को प्रभावित करने वाली पुरानी सूजन संबंधी स्थितियों के लिये एक व्यापक शब्द है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर सीधी लिस्टिंग के लिए फेमा नियम आरबीआई द्वारा जारी किए गए हैं।

2. रिजर्व बैंक ने किसी भारतीय कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध करने के लिए फेमा नियमों में संशोधन को अधिसूचित किया है।

3. ये नए नियम कंपनियों को विदेशी मुद्रा का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद करेंगे।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रबी शंकर को सरकार से एक साल के विस्तार की मंजूरी मिल गई।

2. उन्हें मई 2021 में तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!