शुक्र. मई 17th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 3.04.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मध्य प्रदेश के 8 नए स्थलों को विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी यूनेस्को सूची में जगह मिली है।
  2. नई सूची में शामिल स्थलों में ग्वालियर का किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर और रामनगर, मंडला के गोंड स्मारक शामिल हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने हाल ही में मध्य प्रदेश में गेल लिमिटेड के विजयपुर परिसर में भारत की पहली लघु-स्तरीय तरलीकृत प्राकृतिक गैस इकाई का उद्घाटन किया।
  2. यह विकास विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने और वर्ष 2030 तक देश के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में इसकी हिस्सेदारी को 25% तक बढ़ाने की सरकार की व्यापक पहल का हिस्सा है।
  3. तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) एक ऐसी प्राकृतिक गैस है जिसे भंडारण और परिवहन को आसान तथा सुरक्षित बनाने के लिये लगभग -260°F (-162°C) तरल अवस्था में ठंडा किया जाता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

 

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने से पृथ्वी की घूर्णन गति में कमी आ रही है।इस अध्ययन को 'नेचर' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
  2. यह शोध अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डंकन एग्न्यू एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट फॉर बिल्डिंग्स एंड कंस्ट्रक्शन (बिल्डिंग्स-GSR) 2024' जारी की।
  2. यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और ग्लोबल एलायंस फॉर बिल्डिंग्स एंड कंस्ट्रक्शन (GlobalABC) ने संयुक्त रूप से जारी की है।
  3. इसके अनुसार भवन और निर्माण क्षेत्रक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन के लगभग 21% हिस्से के लिए जिम्मेदार है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उभरते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए एक वैश्विक प्रयोगशाला की शुरुआत की।
  2. उभरते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए एक वैश्विक प्रयोगशाला कोविनेट (CoViNet) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा लॉन्च किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!