शुक्र. मई 17th, 2024

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम को हराकर तीरंदाजी विश्व कप चरण -1 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इस स्वर्ण पदक ने तीरंदाजी विश्व कप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में 14 साल के स्वर्ण पदक के लंबे अंतराल को भी समाप्त कर दिया।भारत ने शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण- 1 में  आठ पदक (पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) के साथ अपनी शानदार पारी की समाप्ति की। यह तीरंदाजी विश्व कप के किसी एक संस्करण में भारत की सर्वोच्च पदक तालिका है।भारत ने शंघाई प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम भेजी थी जिसमे आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी शामिल थे।

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को ऐतिहासिक स्वर्ण

  • धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने फाइनल में विश्व की नंबर 1 रैंकिंग वाली दक्षिण कोरियाई टीम को हराया।
  • भारतीय टीम ने विश्व और एशियाई खेलों के चैंपियन ली वूसोक और ओलंपिक चैंपियन किम जे देओक और किम वूजिन की दक्षिण कोरिया की टीम को 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से हराकर 14 साल बाद स्वर्ण पदक जीता।

ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई

  • एशियाई खेलों की चैंपियन और विश्व नंबर 3 आंध्र प्रदेश की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर हैट्रिक लगाई। उन्होंने व्यक्तिगत, महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।
  • पिछले 19वें हांग्जो एशियाई खेलों में भी ज्योति ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा, महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धा जीतकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई थी।
  • ज्योति ने मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को हराकर महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्वर्ण पदक जीता।
  • मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति वेन्नम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति, अदिति स्वामी और परनीत कौर की टीम  ने स्वर्ण पदक जीता।
  • ज्योति वेन्नम ने तीरंदाजी विश्व कप में कुल 19 पदक जीते हैं जिसमें आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

शंघाई विश्व कप चरण 1 में भारतीय पदक विजेता

शांघी इवेंट में भारतीय टीम ने 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ कुल 8 पदक जीते।

क्रम संख्याआयोजनखिलाड़ीपदक
1पुरुषों की रिकर्व टीमतरूणदीप राय, मृणाल चौहान, प्रवीण जाधव, धीरज बोम्मदेवरास्वर्ण
2मिश्रित युगलज्योति और अभिषेक वर्मास्वर्ण
3महिलाओं का व्यक्तिगत ज्योति वेन्नमस्वर्ण
4पुरुषों की कंपाउंड टीमरियांश, प्रथमेश फुगे, अभिषेक वर्मा, रजत चौहानस्वर्ण
5महिला कंपाउंड टीमअवनीत कौर, परनीत कौर, अदिति गोपीचन्द स्वामी, ज्योति सुरेख वेन्नमस्वर्ण
6पुरुषों का कंपाउंड व्यक्तिगतप्रियांशरजत
7महिला व्यक्तिगत रिकर्वदीपिका कुमारीरजत 
8मिश्रित रिकर्व टीमअंकिता भकत, धीरज बोम्मदेवराकांस्य 

18वां तीरंदाजी विश्व कप 2024

  • विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 का आयोजन शंघाई, चीन में 23 -28 अप्रैल 2024 तक किया गया था ।
  • यह 2024 में विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित होने वाले चार विश्व कप आयोजनों में से पहला है।
  • 2024 विश्व कप प्रतियोगिताएं विश्व तीरंदाजी महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं और यह तीरंदाजी विश्व कप का 18वां संस्करण है।

18वें तीरंदाजी विश्व कप 2024 का शेड्यूल।

क्रमांक तारीखकार्यक्रम का स्थान
123-28 अप्रैलशंघाई, (चीन)
221-26 मईयेचिओन, (दक्षिण कोरिया)
318-23 जूनअंताल्या,(तुर्की)
फ़ाइनल19-20 अक्टूबरट्लाक्सकाला (मेक्सिको)

विश्व तीरंदाजी

  • विश्व तीरंदाजी पुरुषों और महिलाओं की तीरंदाजी का वैश्विक शासी निकाय है।
  • विश्व तीरंदाजी की स्थापना 1931 में दुनिया भर में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए की गई थी।
  • सदस्य: 168 देश
  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

Login

error: Content is protected !!