- 60 वर्षीय एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। एलेजांद्रा रोड्रिग्ज पेशे से वकील और पत्रकार रही हैं। एलेजांद्रा अर्जेंटीना के ला प्लाटा की रहने वाली हैं।
रोड्रिग्ज ने 34 प्रतियोगियों के मध्य बनी विजेता
- पारंपरिक सौंदर्य मानदंडों को पीछे छोड़ते हुए एलेजांद्रा रोड्रिग्ज 18 से 73 वर्ष की आयु के 34 प्रतियोगियों से प्रतिस्पर्धा करती हुई विजयी हुईं हैं।
अब किसी भी आयु-वर्ग की महिला मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं
- पूर्व में इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 वर्ष की महिलाएं ही भाग ले सकती थीं। लेकिन सितंबर 2023 में मिस यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आयु सीमा को हटा दिया है।
- एलेजांद्रा रोड्रिग्ज की कामयाबी दर्शाती है कि आत्मविश्वास और आकर्षण उम्र की बाधाओं को पार करता है।
ये उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली महिला
- एलेजांद्रा रोड्रिग्ज इस प्रतिष्ठित ताज को प्राप्त करने वाली अपने आयु वर्ग की पहली प्रतियोगी बन गई हैं। रोड्रिग्ज की मनमोहक मुस्कान और शालीन व्यवहार ने जजों और दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
- इस जीत के साथ रोड्रिग्ज मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना 2024 के ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।
- रोड्रिग्ज की अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ ही अन्य महिलाएं भी प्रतियोगिता के इस क्षेत्र में आने की तैयारी में लग गई हैं।
47 वर्षीय हैडी क्रूज, डोमिनिकन गणराज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी
- अब प्रतिष्ठित खिताबों के लिए प्रतियोगी उम्र की बाधाओं को पार कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 47 वर्षीय हैडी क्रूज आगामी 2024 प्रतियोगिता में डोमिनिकन गणराज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
- मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन इस वर्ष के अंत में 28 सितंबर 2024 को मैक्सिको सिटी में प्रस्तावित है।
मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता
- इस वर्ष मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन मार्च 2024 में मुंबई में किया गया। इसमें चेक गणराज्य की 24 वर्षीय सुंदरी क्रिस्टीना पिस्जकोवा 71वां मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
- क्रिस्टीना पिस्जकोवा 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। पिछले वर्ष की विजेता कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिस्जकोवा को ताज पहनाया।
- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी ने किया।