सोम. मई 20th, 2024
  • नेपाल ने हाल ही में एक मानचित्र के साथ 100 रुपए के नए नोट छापने की घोषणा की है जिसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी के भारतीय क्षेत्र शामिल हैं।
  • नेपाल सरकार ने मुद्रा नोट पर वर्तमान मानचित्र को अद्यतन संस्करण के साथ बदलने के लिये नेपाल राष्ट्र बैंक को अधिकृत किया है।

मुख्य बिंदु

  • लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को भारत ने पूर्व में नवंबर 2019 के अपने नक्शे में शामिल किया था।
  • मई 2020 में नेपाल द्वारा एक राजनीतिक मानचित्र जारी करने के बाद नई दिल्ली और काठमांडू के बीच तनाव उत्पन्न हो गया, जिसमें समान क्षेत्र शामिल थे।
  • राजनयिक संबंध तब और तनाव में आ गए जब नेपाल ने वर्ष 2020 में लिपुलेख के माध्यम से कैलाश मानसरोवर को जोड़ने वाली सड़क के उद्घाटन पर आपत्ति जताते हुए भारत को एक राजनयिक नोट सौंपा।
  • भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल की आपत्ति का जवाब देते हुए कहा था कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले से गुज़रने वाली सड़क पूरी तरह से भारतीय क्षेत्र में आती है।
  • नेपाल ने सुगौली संधि- 1816 के आधार पर अपना दावा जताया है। संधि के अनुसार लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख सहित काली (महाकाली) नदी के पूर्व के सभी क्षेत्र नेपाल के हैं।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी और गुरु गजराज मिश्रा के बीच 4 मार्च 1816 को हस्ताक्षरित सुगौली संधि ने वर्ष 1814-16 के एंग्लो-नेपाली युद्ध के बाद नेपाल की सीमा रेखा को रेखांकित किया।
  • हालाँकि भारत ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच वर्ष 1950 की शांति एवं मित्रता की संधि ने सुगौली संधि को रद्द कर दिया।
  • नेपाल का तर्क है कि 1923 की नेपाल-ब्रिटेन मैत्री संधि जैसी संधियों ने ब्रिटिश शासन के युग के दौरान उसकी संप्रभुता की पुष्टि की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed

Login

error: Content is protected !!