सोम. मई 20th, 2024

शोधकर्त्ताओं ने मेक्सिको में चेतुमल खाड़ी में स्थित विश्व के सबसे गहरे ब्लू होल की खोज की है, जिसे ताम जा’ ब्लू होल (TJBH) के नाम से जाना जाता है।मूलतः यह दूसरा सबसे गहरा होल माना जाता था, हालाँकि, हाल के अध्ययनों द्वारा पता चला है कि यह समुद्र तल से 420 मीटर नीचे है, जो अन्य ज्ञात ब्लू होल्स से भी अधिक गहरा है।नया माप मेसोपेलैजिक क्षेत्र तक पहुँच गया, जहाँ सूर्य का प्रकाश काफी कम है और वहाँ समुद्री जीवों की सघनता है।TJBH की गहराई अन्य प्रसिद्ध ब्लू होल जैसे दक्षिण चीन सागर में संशा योंगले ब्लू होल (301 mbsl) और बहामास में डीन के ब्लू होल (202 mbsl) से भी अधिक है।ब्लू होल कोरल्स, स्पंज, मोलस्क, समुद्री कछुए और शार्क सहित विविध समुद्री जीवन की मेज़बानी करने वाले जैविक हॉटस्पॉट के रूप में कार्य करते हैं।यहाँ पहुँचने के लिये चुनौतीपूर्ण स्थितियों के कारण ब्लू होल की खोज सीमित कर दी गई है, क्योंकि अधिकांश ब्लू होल में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिनकी गहराई जल के नीचे कई सौ फीट तक हो सकती है, तथा ये स्वचालित सबमर्सिबल के लिये व्यवधान उत्पन्न करते हैं।।

विशेषता                             ब्लू होल्स गहरी खाइयाँ
निर्माणगुफा का ढहना

विवर्तनिक प्लेट का प्रविष्ठन 
स्थान महाद्वीपीय शेल्फ, चट्टानें आदि।अभिसरण प्लेट सीमाएँ 
गहराई 

परिवर्तनशील, ऊपरी सतह से लेकर बहुत गहरे तक परिवर्तनशील
महासागर के सबसे गहरे भाग (मारियाना ट्रेंच>36,000 फीट)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed

Login

error: Content is protected !!