सोम. मई 20th, 2024

भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 2023  को पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में मदद के प्रयासों के तहत पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क माफ कर दिया।
  • भारत पारंपरिक रूप से श्रीलंका का टॉप इनबाउंड टूरिस्ट मार्केट है।
  • सितंबर 2023 तक भारत के 2 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक ( जो कुल पर्यटक आगमन का 20% है) श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।
  • श्रीलंकाई कैबिनेट ने 31 मार्च, 2024 तक चीन, भारत, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया और जापान के पर्यटकों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के लिए एक पायलट परियोजना के कार्यान्वयन की घोषणा की।
  • यह कदम श्रीलंकाई पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध ‘कई नए कार्यक्रमों’ का हिस्सा है।
  • श्रीलंका में पर्यटन विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाले क्षेत्रों में से एक है।
  • श्रीलंका का पर्यटन क्षेत्र 2019 में आतंकवादी हमले, 2020 तथा 2021 में कोविड महामारी और 2022 में आर्थिक संकट से प्रभावित रहा है ।
  • भारतीय पर्यटकों से ऑनलाइन वीज़ा आवेदन के लिए 20 डॉलर का शुल्क लिया जाता था।
  • मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के फैसले से भारत सहित अन्य देशों के पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

श्रीलंका

  • श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र 31 किलोमीटर है।लंका के आगे सम्मानसूचक शब्द “श्री” जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।
  • श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। श्री लंका में (वेदास) जनजाति पायी जाती है। पाक जलसंधि भारत-श्री लंका के मध्य में ही है ।

Login

error: Content is protected !!