सोम. मई 6th, 2024
  • दक्षिण अफ्रीका ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए न्यूजीलैंड को 12-11 से शिकस्त देकर चौथी बार रग्बी विश्वकप का खिताब जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका पहली टीम बन गई है जिसने चार बार रग्बी विश्वकप खिताब जीता है।

रग्बी

  • रग्बी एक फुटबॉल खेल है जो 15 खिलाड़ियों (रग्बी यूनियन खेल में) या 13 खिलाड़ियों (रग्बी लीग खेल में) की दो टीमों द्वारा पिच(एक आयताकार मैदान) पर एक अंडाकार गेंद का उपयोग करके खेला जाता है। इस आयताकार मैदान के दोनों सिरों पर H आकार के गोलपोस्ट हैं।
  • रग्बी यूनियन या रग्बी लीग दो टीमों के बीच खेला जाता है और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम गेम में विजेता होती है।

रग्बी विश्व कप

  • रग्बी विश्व कप विजेताओं को वेब एलिस कप से सम्मानित किया जाता है, जिसका नाम विलियम वेब एलिस के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने रग्बी का आविष्कार किया था।
  • पहला रग्बी विश्व कप 1987 में आयोजित किया गया था और इसकी संयुक्त मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने की थी। चार बार रग्बी विश्व कप जीतने वाला एकमात्र देश दक्षिण अफ्रीका है।
  • 2019 रग्बी विश्व कप जापान में आयोजित किया गया था, और 2023 रग्बी विश्व कप फ्रांस में आयोजित किया गया था। 2027 में इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा की जाएगी।

Login

error: Content is protected !!