रवि. अप्रैल 28th, 2024
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • तोमर ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में फाइनल में 463.5 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • इसके अलावा, तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने 1764 के कुल स्कोर के साथ टीम रजत पदक जीता।
  • भारत एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 21 स्वर्ण, 21 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 55 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • कुसाले और श्योराण के जरिए भारत ने इस प्रतियोगिता में दो ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर लिया है।
  • कुसाले ने काहिरा में 2022 विश्व चैंपियनशिप के दौरान पेरिस खेलों का कोटा जीता था।
  • श्योराण ने इस साल बाकू में विश्व चैंपियनशिप में भी ऐसा ही किया था।
  • प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर से 02 नवंबर 2023 तक किया गया था।
  • एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन एशियाई शूटिंग परिसंघ द्वारा किया जाता है।
  • 1967 में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई थी।

Login

error: Content is protected !!