शनि. अप्रैल 27th, 2024
  • पीएम मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ का उद्घाटन करेंगे।
  • ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ का उद्घाटन 3 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह आयोजन 3-5 नवंबर तक प्रगति मैदान में होगा।
  • इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय कर रहा है।
  • इस आयोजन में भारत की समृद्ध खाद्य संस्कृति को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इस आयोजन में 23 राज्यों और कई देशों के 1200 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे।
  • इस कार्यक्रम में 6 देशों के मंत्री भी शामिल होंगे। इससे पहले इसका आयोजन 2017 में किया गया था।
  • वर्ल्ड फूड इंडिया के इस संस्करण में नीदरलैंड भागीदार देश होगा। जापान और वियतनाम फोकस देश हैं।
  • बी2बी, बी2जी और जी2जी बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का हिस्सा होंगे।

Login

error: Content is protected !!