शुक्र. मई 3rd, 2024
  • पृथ्वी अवलोकन के लिए भारत और अमेरिका द्वारा एक संयुक्त माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग उपग्रह लॉन्च किया जाएगा।
  • सैटेलाइट का नाम निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) होगा।
  • 28 नवंबर को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में प्रशासक बिल नेल्सन के नेतृत्व में नासा के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह जानकारी दी।
  • बैठक में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि लगभग चार साल की छोटी अवधि में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या एक अंक से बढ़कर 150 से अधिक हो गई है।
  • निसार को भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) से लॉन्च करने का लक्ष्य है।
  • ‘निसार’ का डेटा क्षेत्रीय से लेकर वैश्विक स्तर तक भूमि पारिस्थितिकी तंत्र, ठोस पृथ्वी विरूपण, पर्वत और ध्रुवीय क्रायोस्फीयर, समुद्री बर्फ और तटीय महासागरों का अध्ययन करने के लिए अत्यधिक उपयुक्त होगा।

Login

error: Content is protected !!