रवि. मई 19th, 2024

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय दुग्ध दिवस को पशुपालन सांख्यिकी,2023 जारी किया गया है।केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के द्वारा देश में दूध, अंडा, मांस और ऊन के उत्पादन का अनुमान सालाना एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) के परिणामों के आधार पर लगाया जाता है, जो देश भर में तीन मौसमों गर्मी (मार्च-जून), बरसात (जुलाई-अक्टूबर) और सर्दी (नवंबर-फरवरी) में आयोजित किया जाता है।

दूध उत्पादन

  • भारत में वर्ष 2022-23 में कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन अनुमानित है , जिसमें पिछले 5 वर्षों में 22.81% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2018-19 में 187.75 मिलियन टन थी।
  • वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य – उत्तर प्रदेश (15.72%), इसके पश्चात् राजस्थान (14.44%), मध्य प्रदेश (8.73%), गुजरात (7.49%) और आंध्र प्रदेश (6.70%)हैं
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) – पिछले वर्ष की तुलना में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) कर्नाटक (8.76%) में दर्ज किया गया है, इसके पश्चात पश्चिम बंगाल (8.65%) और उत्तर प्रदेश (6.99%) का स्थान रहा है।

अंडा उत्पादन

  • भारत में वर्ष 2022-23 में कुल अंडा उत्पादन 138.38 बिलियन अनुमानित है।
  • वर्ष 2018-19 के दौरान 103.80 बिलियन संख्याओं के अनुमान की तुलना में 2022-23 के दौरान पिछले 5 वर्षों में 33.31% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • सर्वाधिक अंडा उत्पादक राज्य – भारत में अंडा उत्पादन में प्रथम स्थान आंध्र प्रदेश (20.13%) का है, इसके पश्चात् तमिलनाडु (15.58%), तेलंगाना (12.77%), पश्चिम बंगाल (9.94%) और कर्नाटक (6.51%) का स्थान है।
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) – अंडा उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि दर वाला राज्य पश्चिम बंगाल (20.10%),इसके पश्चात् सिक्किम (18.93%) और उत्तर प्रदेश (12.80%) का स्थान है।

मांस उत्पादन

  • भारत में वर्ष 2022-23 में कुल मांस उत्पादन 9.77 मिलियन टन अनुमानित है, जिसमें 2018-19 में 8.11 मिलियन टन के अनुमान की तुलना में पिछले 5 वर्षों में 20.39% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 5.13% की वृद्धि हुई ।
  • सर्वाधिक मांस उत्पादक राज्य –भारत में मांस उत्पादन में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश  (12.20%) का है, इसके पश्चात् पश्चिम बंगाल (11.93%), महाराष्ट्र (11.50%), आंध्र प्रदेश (11.20%) और तेलंगाना (11.06%) का है।
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) – भारत में मांस उत्पादन में सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) वाला राज्य सिक्किम (63.08%) है, इसके पश्चात् मेघालय (38.34%) और गोवा (22.98%) है।

ऊन उत्पादन

  • वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में कुल ऊन उत्पादन 33.61 मिलियन किलोग्राम अनुमानित है, जिसमें 2018-19 के दौरान 40.42 मिलियन किलोग्राम के अनुमान की तुलना में पिछले 5 वर्षों में 16.84% की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में उत्पादन 2.12% बढ़ गया है।
  • ऊन उत्पादक राज्य – ऊन उत्पादन में प्रथम स्थान राजस्थान (47.98%) का है, इसके पश्चात् जम्मू-कश्मीर (22.55%), गुजरात (6.01%), महाराष्ट्र (4.73%) और हिमाचल प्रदेश (4.27%) का है।
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) – ऊन उत्पादन में सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (35.75%) है, इसके पश्चात् राजस्थान (6.06%) और झारखंड (2.36%) हैं।

Login

error: Content is protected !!