शुक्र. मई 17th, 2024
  • आयरलैंड के लेखक पॉल लिंच (Paul Lynch) ने “पैगंबर सॉन्ग” (Prophet Song) उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार 2023 जीता है।
  • लंदन में एक समारोह में उन्हें 50,000 पाउंड ($63,000) के इस साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 46 साल के लिंच का उपन्यास ‘प्रॉफेट सॉन्ग’ निरंकुशता की चपेट वाले आयरलैंड की तस्वीर दिखाता है।
  • लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में लिंच को श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका ने यह पुरस्कार पॉल लिंच को दिया।
  • गौरतलब  है कि करुणातिलका  ‘द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए पिछले साल के बुकर विजेता थे। 

बुकर पुरस्कार

  • 1969 में स्थापित, बुकर पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में प्रकाशित किसी भी देश के अंग्रेजी भाषा के उपन्यास को पुरस्कृत करता है। 
  • पॉल  लिंच बुकर पुरस्कार जीतने वाले आयरलैंड के पांचवें लेखक बन गए हैं। इससे पहले आयरलैंड के आयरिस मर्डोक, जॉन बाइनविले, रॉडी डॉयल और ऐनी एनराइट ने यह पुरस्कार जीता था।
  • यह पुरस्कार जीतने वाले भारत/भारतीय मूल के लेखक/लेखिका हैं: वी.एस. नायपॉल किताब- इन ए फ्री स्टेट (1971),  सलमान रुश्दी – मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981), अरुंधति रॉय-द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स (1997), किरण देसाई-  द इनहेरिटेंस ऑफ़ लॉस (2006), अरविंद अडिगा- द व्हाइट टाइगर (2008) .

Login

error: Content is protected !!