शुक्र. मई 17th, 2024

ओडिशा के बेरहामपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चिल्का झील में समुद्री एम्फ़िपोड की एक नई प्रजाति क्रस्टेशिया की खोज की है।

प्रमुख बिंदु

  • इस नई प्रजाति का नाम ओडिशा की मूल भाषा ओडिया के नाम पर “परहयाले ओडियन” (Parhyale odian)  रखा गया है।
  • यह जीनस पारहयाले के झींगा जैसा दिखता है।
  • जीनस पारहयाले :- यह एक एम्फ़िपोड क्रस्टेशियन की प्रजाति है।
  • इसका उपयोग विकासात्मक और आनुवंशिक विश्लेषण में किया जाता है। इसे एक उभरते हुए मॉडल जीव के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • वर्तमान में जीनस पारहयाले में एक और प्रजाति के जुड़ने से वैश्विक प्रजातियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
  • इस नई प्रजाति का रंग भूरा और लंबाई लगभग 8 मिलीमीटर है।
  • इसके 13 जोड़े पैर होते हैं।
  • जीनस परहयाले प्रजाति को पहली बार वर्ष 1899 में वर्जिन द्वीपसमूह से स्टेबिंग द्वारा खोजा गया था।
  • यह प्रजाति समुद्री खारे और मीठे जल दोनों वातावरणों में पाई जाती हैं।

एम्फ़िपोड

  • ये उष्णकटिबंधीय एवं समशीतोष्ण क्षेत्रों के साथ अंतर्ज्वारीय और तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • इनकी लंबाई 1 मिलीमीटर लंबाई से लेकर 340 मिमी तक होती है।
  • यह समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण समूह हैं।
  • यह समुद्री खाद्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • ये जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और तटीय पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए संकेतक के रूप में कार्य करते हैं।

Login

error: Content is protected !!