मंगल. मई 7th, 2024
  • महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर और वेल्हा तहसील का नाम बदलकर राजगढ़ करने का फैसला किया।
  • महाराष्ट्र सरकार की राज्य कैबिनेट ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने का फैसला किया है।
  • अहिल्यानगर का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। वह 18वीं शताब्दी में मालवा प्रांत की सबसे योग्य शासक थीं।
  • अहिल्याबाई का जन्म 31 मई, 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था।
  • वेल्हा तहसील का नाम बदलकर राजगढ़ कर दिया गया है। यह शिवाजी के अधीन मराठा साम्राज्य की पहली राजधानी थी।
  • राज्य मंत्रिमंडल ने मुंबई में आठ उपनगरीय रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने को भी मंजूरी दे दी।
  • करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग कर दिया गया है जबकि सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन को अब डोंगरी कहा जाएगा।
  • मरीन लाइन्स का नाम बदलकर मुंबादेवी, चर्नी रोड का नाम गिरगांव, कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी, डॉकयार्ड का नाम मझगांव, किंग्स सर्कल का नाम तीर्थंकर पार्श्वनाथ और मुंबई सेंट्रल का नाम नाना जगन्नाथ शंकरशेठ कर दिया गया है।
  • उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक के निर्माण को भी राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
  • महाराष्ट्र कैबिनेट ने नई मराठी भाषा नीति को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य अगले 25 वर्षों में मराठा को ज्ञान अर्जन और रोजगार की भाषा बनाना है।
  • महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए श्रीनगर में 2.5 एकड़ जमीन भी खरीदेगी।

Login

error: Content is protected !!