शुक्र. मई 3rd, 2024
  • दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दसवें स्थान पर है।
  • हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस सूची में शीर्ष पर है। दुबई और डलास हवाई अड्डे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 2023 में 10.46 करोड़ यात्रियों को संभाला।
  • दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 8.69 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभाला।
  • सूची में अन्य हवाई अड्डे हैं- लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा (चौथा स्थान), टोक्यो का हानेडा हवाई अड्डा (5 वां), डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (6 वां), और इस्तांबुल हवाई अड्डा (7 वां स्थान)।
  • 2023 के लिए वैश्विक कुल यात्री पूर्वानुमान 8.5 बिलियन (850 करोड़) था। यह 2022 से 27.2 फीसदी ज्यादा है।
  • दिल्ली हवाई अड्डे ने 2023 में 7.22 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभाला। 2022 में, हवाई अड्डा नौवें स्थान पर था।
  • शीर्ष 10 हवाई अड्डे वैश्विक यातायात के 10 प्रतिशत (806 मिलियन यात्रियों) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!