रवि. मई 19th, 2024
  • संगीत नाटक अकादमी 9 से 17 अप्रैल तक देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में ‘शक्ति – संगीत और नृत्य का महोत्सव’ (Shakti – Festival of Music and Dance) का आयोजन करेगा.
  • ‘शक्ति उत्सव’ का शुभारंभ गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर से शुरू हो रहा है.
  • एसएनए, कला प्रवाह श्रृंखला के तहत, देश में मंदिर परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए ‘ए फेस्टिवल ऑफ शक्ति म्यूजिक एंड डांस’ नामक एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है । यह उत्सव अप्रैल 2024 में पवित्र नवरात्रि के दौरान आयोजित किया जा रहा है।

देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  1. कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी (असम)
  2. कोल्हापुर (महाराष्ट्र) का महालक्ष्मी मंदिर
  3. कांगड़ा का ज्वालामुखी मंदिर (हिमाचल प्रदेश)
  4. उदयपुर (त्रिपुरा) का त्रिपुर सुंदरी मंदिर
  5. बनासकांठा का अम्बाजी मंदिर (गुजरात)
  6. देवघर (झारखंड) का जय दुर्गा शक्तिपीठ
  7. उज्जैन (मध्य प्रदेश) का शक्तिपीठ माँ हरसिद्धि मंदिर

संगीत नाटक अकादमी

  • एसएनए भारत सरकार द्वारा स्थापित संगीत और नाटक की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की अकादमी है। SNA का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक संसदीय प्रस्ताव के माध्यम से एक स्वायत्त संस्थान के रूप में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की। जिसके तहत 1953 में अकादमी की स्थापना की गई। बाद में वर्ष 1961 में अकादमी को भंग कर दिया गया और इसे नये रूप में संगठित किया गया।
  • इस संस्था को 1860 के सोसायटी पंजीकरण के तहत पंजीकृत किया गया था। इसकी नई परिषद और कार्यकारी समिति का गठन किया गया था। अब अकादमी उसी स्वरूप में कार्य कर रही है।
  • एसएनए भारत की सर्वोच्च संस्था है जो संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से व्यक्त समृद्ध अमूर्त विरासत के संरक्षण और प्रचार के लिए समर्पित है।
  • एसएनए का प्रबंधन इसकी सामान्य परिषद द्वारा किया जाता है, जिसके अध्यक्ष को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पांच साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।
  • एसएनए का पंजीकृत कार्यालय रवींद्र भवन, नई दिल्ली में स्थित है।
  • संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करने वाला एसएनए, भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • एसएनए 40 वर्ष से कम उम्र के उन कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करता है जिन्होंने नृत्य, संगीत और थिएटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Login

error: Content is protected !!