रवि. मई 19th, 2024
  • संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (अंकटाड)  की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कैलेंडर वर्ष 2023 (जनवरी-दिसंबर) में भारतीय सेवा क्षेत्र का निर्यात 11.4 प्रतिशत बढ़कर 345 बिलियन डॉलर हो गया।
  • हालाँकि इसी अवधि में चीन के सेवा निर्यात में  10.1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह घटकर 381 बिलियन डॉलर हो गया।
  • पिछले साल के मुक़ाबले इस साल भारत का सेवा आयात 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ घटकर 248 बिलियन डॉलर हो गया।

अंकटाड की रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु

  • अंकटाड के अनुसार,  2023 में दुनिया में सेवा क्षेत्र के निर्यात में  2022 की तुलना में  8.9% की वृद्धि के साथ यह बढ़ कर 7.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
  • सेवा क्षेत्र के निर्यात में वृद्धि का मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्रा क्षेत्र में वृद्धि थी। वैश्विक यात्रा सेवा क्षेत्र के निर्यात में 40% की वृद्धि देखी गई ।
  • परिवहन क्षेत्र में 12 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, सेवाओं, जिनमें से कई का कारोबार डिजिटल रूप से किया जा सकता है, ने 2023 की प्रत्येक तिमाही में 7% से अधिक की वृद्धि दर्ज की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!