रवि. मई 19th, 2024
  • जिम्बाब्वे ने देश में लंबे समय से चल रहे मुद्रा संकट के बीच ZiG (जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप) नामक एक नई मुद्रा लॉन्च की है. इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप में लांच किया गया है.
  • साल 2009 के बाद यह छठा मौका है जब देश में नई मुद्रा लांच की गयी है. जिम्बाब्वे एक दक्षिण अफ़्रीकी देश है इसकी राजधानी हरारे है.
  • ज़िम्बाब्वे, आधिकारिक तौर पर ज़िम्बाब्वे गणराज्य   जिसे पहले दक्षिण रोडेशिया, रोडेशिया, रोडेशिया गणराज्य और ज़िम्बाब्वे रोडेशिया के नाम से जाना जाता था, अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में ज़ाम्बेज़ी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।
  • इसकी सीमायें दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम में बोत्सवाना पश्चिमोत्तर में ज़ाम्बिया और पूर्व में मोजाम्बिक से मिलती हैं। अंग्रेजी, शोना (एक बांतु भाषा) और देबेल (यह भी एक बांतु भाषा) ज़िम्बाब्वे की तीन आधिकारिक भाषायें हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!