बुध. मई 1st, 2024

दक्षिण मैक्सिको में एक प्राचीन ‘माया’ शहर की खोज की गई है. यहां के राष्ट्रीय मानव विज्ञान और इतिहास संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री- INAH) ने 20 जून को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हजार साल पुराना ये शहर अपने वक्त में दुनिया का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था. उनके मुताबिक ये अमेरिका की माया सभ्यता का हिस्सा हुआ करता था.

प्राचीन माया शहर से संबंधित प्रमुख खोजें

  • मैक्सिको में राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान (National Institute for Anthropology and History- INAH) ने ओकोमटुन के अभियान का नेतृत्व किया।
  • अनुसंधान दल ने पूरे क्षेत्र में पूर्व-हिस्पैनिक संरचनाओं की पहचान करने के लिये हवाई लेज़र स्कैनिंग का उपयोग किया।
  • इसे ओकोमटुन नाम दिया गया है, युकाटेक माया भाषा में जिसका अर्थ “पत्थर का स्तंभ” है, माना जाता है कि यह नया खोजा गया शहर 250 से  1000 ईस्वी के बीच युकाटन प्रायद्वीप के केंद्रीय तराई क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र रहा है।
  • यह माया सभ्यता की उन्नत सामाजिक और धार्मिक प्रथाओं के बारे में अमूल्य अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता है, जो अपने परिष्कृत गणितीय कैलेंडर के लिये जानी जाती है।

प्रमुख खोज 

  • ऊँचा भू-भाग: सबसे आश्चर्यजनक खोजों में से आर्द्रभूमि से घिरा एक ऊँचा भू-भाग था, जिससे वहाँ बसने के लिये चुने गए एक विशिष्ट और रणनीतिक स्थान के पैटर्न का पता चलता है।
  • मृदभांड: इस स्थल पर पाए गए मिट्टी के बर्तनों के टुकड़ों से पता चलता है कि ओकोमटुन 600-900 ईस्वी के दौरान यहाँ बसते थे।
  • केंद्रीय वेदियाँ: इन्हें ला रिगुएना नदी के पास खोजा गया था, संभवतः इनका उपयोग सामुदायिक अनुष्ठानों के लिये किया जाता था।केंद्रीय वेदियों से सामुदायिक अनुष्ठानों की उपस्थिति का पता चलता है, यह माया सभ्यता के दौरान जीवन के आध्यात्मिक और सांप्रदायिक पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं।
  • प्री-हिस्पैनिक बॉल गेम्स: धार्मिक प्रथा का प्रतिनिधित्व करने वाला यह खेल पूरे माया क्षेत्र में खेला जाता था।इस खेल में सूर्य के प्रतीक के रूप में रबर की गेंद को बिना हाथों का उपयोग किये पत्थर के घेरे से गुज़ारना शामिल था।
  • शहर का पतन: संभवतः 800 से 1000 ईस्वी के बीच यहाँ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हुए।आबादी में गिरावट, शहरी केंद्र और राजनीतिक अस्थिरता इस अवधि की प्रमुख विशेषताएँ है, यही अवधि निम्न क्षेत्रीय माया शहर के पतन का समय मानी जाती है।ओकोमटुन (Ocomtún) और अन्य माया शहरों का पतन एक बड़े क्षेत्रीय पतन का हिस्सा थे जो माया सभ्यता के इतिहास में एक परिवर्तनकारी अवधि को दर्शाता है।

माया सभ्यता

  • माया सभ्यता के लोग मैक्सिको और मध्य अमेरिका के मूल निवासी हैं। युकाटन (Yucatán) में उत्पन्न होकर वे 250 ईस्वी के आसपास वर्तमान में दक्षिणी मैक्सिको, ग्वाटेमाला, उत्तरी बेलीज़ और पश्चिमी होंडुरास में प्रमुखता से उभरे थे।
  • माया सभ्यता का उदय लगभग 250 ईस्वी में शुरू हुआ था। पुरातत्त्वविद् माया संस्कृति को शास्त्रीय काल के रूप में जानते हैं जो लगभग 900 ईस्वी तक चली थी।
  • माया सभ्यता सबसे उन्नत और प्रभावशाली संस्कृतियों में से एक थी।
  • उन्होंने लेखन, खगोल विज्ञान, गणित, कला, वास्तुकला और धर्म की जटिल प्रणालियाँ विकसित की थीं।
  • उन्होंने पिरामिडों, महलों, मंदिरों और चौक (प्लाज़ा) वाले प्रभावशाली शहर भी बनाए। हालाँकि उनके इतिहास एवं संस्कृति के अनेक पहलू रहस्यमय और अज्ञात बने हुए हैं।

Login

error: Content is protected !!